डॉक्यू सीरीज ‘एंग्री यंग मेन’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई
डॉक्यू सीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ में जो किस्सा शामिल किया गया है, वह ये है कि सलीम खान के कहने के बावजूद जावेद अख्तर ने उनसे बतौर गवाह अपने शादी के कागजात पर दस्तखत कराए। जावेद कहते हैं कि वह सलीम खान को अपने पिता की तरह मानते थे और उनकी बड़ी इज्जत आज भी करते हैं। सीरीज के आखिर में जब अविनाश गोवारिकर दोनों की साथ में फोटो खींचने की तैयारी कर रहे होते हैं, तब जावेद के आते ही सलीम कुर्सी से खड़े होने लगते हैं। जावेद इस पर कहते भी हैं, ‘अरे ये आप क्या कर रहे हैं। प्लीज आप खड़े मत होइए।’