फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angry Young Men: जावेद अख्तर से अलग होने पर ऐसी थी सलीम खान की पहली प्रतिक्रिया, सलमान खान ने किया खुलासा

Tue, 20 Aug 2024 09:18 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान- सलीम खान- जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
सलीम-जावेद की जोड़ी ने सत्तर और अस्सी के दशक में हिंदी सिनेमा के अंदर एक क्रांति ला दी थी। दोनों ने साथ में लगभग 16 साल तक, एक से बढ़कर फिल्मों की कहानी लिखी, लेकिन दुर्भाग्य से ये सुपरहिट जोड़ी टूट गई। इस पर अब सलीम खान के बेटे और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बात की है। हाल में ही डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मैन' रिलीज हुई है। इसके एक एपिसोड में सलमान ने सलीम-जावेद के अलग होने को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि जावेद द्वारा अलग होने की बात कहने पर सलीम काफी परेशान हो गए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
सलीम-जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
'सिंकदर' अभिनेता ने कहा,“मुझे याद है कि जब साझेदारी टूट गई, तो मेरे पिताजी घर आए, वे परेशान थे। मैं उस वक्त डाइनिंग टेबल पर बैठा था, उन्होंने कहा, जावेद और उनकी साझेदारी टूटने वाली है, वह अलग होना चाहता है। अभिनेता ने आगे बताया कि उन्होंने अपने पिता से पूछा कि उन्होंने कुछ कहा या नहीं, तो उनका जवाब आया नहीं। सलमान ने आगे बताया कि जब उन्होंने इसका कारण पूछा, तो सलीम कहा कि अगर वो जाना चाहते हैं, तो वह जाना चाहते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
इस सफल जोड़ी के टूटने को लेकर जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी ने भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जावेद ने इस अलगाव की जानकारी उन्हें किस तरह दी। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ इतना पता है कि एक दिन जावेद घर आए और उन्होंने उनसे कहा कि उनके पास हनी के लिए एक बुरी खबर है। इसके जवाब में हनी ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने फिर से कार में टक्कर मार दी है, इसका जवाब देते हुए जावेद ने उनसे कहा कि वो सलीम से अलग हो गए हैं। हनी ने बताया कि जब उन्होंने कारण जानने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा कि वो उनसे इस बारे में कभी ना पूछें।

मंडे टेस्ट में 'स्त्री 2' ने बटोरे खूब नंबर, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल

4 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
दोनों की साझेदारी को लेकर बात करते हुए सलमान ने दोनों को करीबी दोस्त बताया, लेकिन फरहान अख्तर ने कहा कि सलीम और जावेद दोस्त से बढ़कर थे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इनके संबंधों को कैसे वर्णित किया जाए, लेकिन दोनों भाइयों जैसे थे और सही मायने में साथी थे। इस अलगाव ने दोनों को काफी प्रभावित किया। फरहान ने आगे कहा कि दोनों ने साथ में कितना बढ़िया काम किया,लेकिन  अलग होने के बाद एक बार फिर से शून्य से शुरुआत करनी पड़ी। 
Aamir Khan: आमिर खान ने रक्षा बंधन पर किया यह अनोखा काम, सोशल मीडिया पर हो रही मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एंग्री यंग मेन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ primevideoin
बताते चलें कि सलीम-जावेद ने साथ में 24 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 22 ब्लॉकबस्टर रहीं। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में 'शोले', 'डॉन' और 'जंजीर' शामिल हैं। 1980 के दशक की शुरुआत में वे अलग हो गए थे। दोनों की साथ में आखिरी स्क्रिप्ट 1987 में रिलीज हुई 'मिस्टर इंडिया' थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। एंग्री यंग मैन डॉक्यूमेंट्री अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

साड़ी पहने, हाथों में मेंहदी लगाए, गहनों से सजीं अक्षरा सिंह का दिखा शानदार लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें