फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर की गिनती आज इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। महज छह साल में जान्हवी ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। अगले कुछ महीनों में जान्हवी की कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा जान्हवी साउथ की भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान वे जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे सुपरस्टार्स के साथ नजर आएंगी। इस बीच यह भी खबर सामने आ रही है कि जान्हवी ने इन फिल्मों के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है।