फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन पर दिखेगा महासंगम, 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का होगा मिलन

Mon, 19 Aug 2024 10:09 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रक्षाबंधन स्पेशल टीवी शो - फोटो : इंस्टाग्राम @starplus
भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन के त्यौहार का काफी महत्व होता है। ये त्यौहार भाई और बहन को प्रेम और स्नेह के डोर में बांधता है। इस साल रक्षाबंधन का ये त्यौहार सोमवार को पड़ रहा है, जिसे लेकर पूरे देश में काफी उत्साह का माहौल है। इस बीच कई धारावाहिक में भी दर्शकों को ये त्यौहार देखने को मिलने वाला है। इसे लेकर धारावाहिकों के प्रोमो भी जारी किए जा चुके हैं। इस मौके पर दो लोकप्रिय धारावाहिकों का मिलन भी हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुपमा-ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : इंस्टाग्राम @starplus
लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा में भी इस त्यौहार की झलक देखने को मिलने वाली है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के इस धारावाहिक में कुछ ऐसे टर्न आने वाले हैं, जिसका दर्शकों को अंदेशा भी नहीं है। अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर निर्माता दर्शकों को एक यादगार सौगात देना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
टीवी शो - फोटो : इंस्टाग्राम @starplus
इस बार इन दोनों धारावाहिकों का रक्षाबंधन एपिसोड़ काफी खास होने वाला है। इसका नया प्रोमो सामने भी चुका है। इस प्रोमों में अनुपमा और अभीरा एक साथ नजर आ रहे हैं। अपने दोनों पसंदीदा किरदारों को एक साथ देख कर निश्चित तौर पर दर्शकों को काफी मजा आने वाला है। ये एपिसोड काफी मजेदार और खास होने वाला है। दर्शक इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Bollywood Siblings: काफी चर्चित हैं इन भाई-बहनों की जोड़ी, एक फिल्मों में आया तो दूसरे ने कहीं और नाम कमाया

4 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है-अनुपमा - फोटो : इंस्टाग्राम @starplus
स्टार प्लस द्वारा साझा किए गए प्रोमो में अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का महासंगम दिखाया जा रहा है। इसके कैप्शन में लिखा है, बड़ा ही अनोखा है आपके और हमारे प्यार का बंधन. इसी प्यार और अपनेपन के साथ, इस बार मनाइए रक्षाबंधन स्टार प्लस के आपके चहेते सदस्यों के संग। इस वीडियो में अनु को अभीरा राखी बांधती नजर आ रही है। इसके बाद अनु उसे मिठाई खिलाती है और फिर दोनों गले मिलते हैं। रक्षाबंधन के इस महाएपिसोड में मनीष, अनुपमा को कॉल करके रक्षाबंधन पर होने वाले इवेंट के बारे में जानकारी देता है, जिसमे बिछड़े सभी रिश्ते फिर से मिल सकेंगे। 
Raksha Bandhan Song: भाई-बहन के प्यार में डूबे हैं इन गानों के बोल, रक्षाबंधन के त्यौहार को बनाते हैं खास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नील भट्ट, मेघा चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
इनके अलावा कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर नील भट्ट, मेघा चक्रवर्ती और श्रुति बिष्ट के साथ रक्षाबंधन स्पेशल वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सभी कलाकार रक्षाबंधन से जुड़ी अपनी यादें साझा करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें