फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vettaiyan: सूर्या की 'कंगुवा' से भिड़ेगी रजनीकांत की 'वेट्टैयन', नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का एलान

Mon, 19 Aug 2024 10:09 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वेट्टैयन - फोटो : एक्स: @LycaProductions
रजनीकांत की 'वेट्टैयन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए सुपरस्टार ने निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग रजनीकांत पहले ही खत्म कर चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए दी थी। वहीं, अब प्रशंसकों को बेसब्री से फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है। आखिरकार अब निर्माताओं ने प्रशंसकों के इंतजार पर विराम लगा दिया है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
वेट्टैयन की टीम - फोटो : एक्स: @LycaProductions
निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख के एलान के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें पुलिस रजनीकांत के किरदार की झलक देखने को मिली है। निर्माताओं ने एलान किया है कि 'वेट्टैयन' इस साल 10 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, खबरों के अनुसार, फिल्म की रिलीज डेट का पता पहले ही चल गया था, जिसकी जानकारी रजनीकांत ने अपने आध्यात्मिक दौरे के दौरान दी थी, लेकिन अब निर्माताओं ने इस पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत - फोटो : एक्स: @LycaProductions
फिल्म के नए पोस्टर में रजनीकांत पुलिस की वर्दी पहने धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने काला चश्मा भी पहना हुआ है। पोस्टर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ भी दिखाई गई है। प्रशंसक रिलीज डेट के एलान के बाद से उत्साहित हैं और फिल्म के नए पोस्टर पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इससे पहले बीते दिन निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर जानकारी दी थी कि वे आज, सोमवार को सुबह 10 बजे फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।
 

4 of 5
कंगुवा पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorsuriya
हालांकि, प्रशंसकों को थोड़ा झटका भी लगा है, क्योंकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अकेली रिलीज नहीं होगी। 10 अक्तूबर को 'वेट्टैयन' बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपस्टार की फिल्म 'कंगुवा' के साथ भिड़ेगी। 'कंगुवा' भी 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। वहीं, अब दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर होगी। 'कंगुवा' में सूर्या के साथ बॉबी देओल भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट्टैयन - फोटो : एक्स: @LycaProductions
'वेट्टैयन' का निर्देशन 'जय भीम' फेम फिल्म निर्माता टीजे ज्ञानवेल ने किया है, जो रजनीकांत के साथ उनका पहला सहयोग है। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और इसमें अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। वेट्टैयन कई दिग्गज सितारों से सजी फिल्म होगी, जिसमें विभिन्न उद्योगों के कलाकार शामिल होंगे। रजनीकांत और राणा दग्गुबाती के अलावा, 'वेट्टैयन' में अभिनेता अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें