कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @ kanganaranaut
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'थलाइवी' फिल्म से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक संदेश लिखा। इसमें उन्होंने महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़ने की बात की। उन्होंने लिखा, "हर महिला जो अपने दम पर है, उसे हर दिन एक लड़ाई लड़नी पड़ती है, उसे कमजोर होने या रोने की सुविधा भी नहीं मिलती है। वह बिना किसी प्रशंसा या स्वीकृति के आगे बढ़ती जाती है। थलाइवी की तीसरी वर्षगांठ पर डॉ. जे जयललिता को याद करते हुए।"