फरीदा जलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @faridajalalofficial
फरीदा के लिए गुलजार ऐसे शख्स रहे, जिन्होंने फरीदा की क्षमता का उन्हें एहसास कराया। फरीदा ने बताया कि गुलजार ने उन्हें समझाया था कि उन्हें अपना काम दिखाना है, ग्लैमर वगैरह नहीं। फिल्म के एक सीन के लिए गुलजार ने उन्हें बताया था कि कैसे रोना और चीखना है। वो शॉट अच्छा गया था और बाद में जब फरीदा की संजीव कुमार से एक फिल्म के सेट पर मुलाकात हुई थी तो उन्होंने फरीदा की तारीफ की थी।