फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: एक्शन फिल्मों के नाम रहा यह साल, 2023 में इन मूवीज ने की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई

Sun, 31 Dec 2023 05:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साल 2023 भारतीय सिनेमा के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। कोरोना महामारी के बाद इस साल साउथ से लेकर कई बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। संक्रमण काल की कड़वी यादों को भूलकर बड़ी संख्या में लोगों ने सिनेमाघरों का रुख किया। यही वजह है कि बहुत सी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर बंपर कमाई की। इस साल सबसे ज्यादा बोलबाला एक्शन फिल्मों का रहा है। आज हम आपको मारधाड़ से भरपूर कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
B-Town: नए साल में ये सितारे नहीं करेंगे दर्शकों का मनोरंजन? 2024 के लिए हाथ में नहीं कोई फिल्म
 
विज्ञापन

2 of 5
झूमे जो पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पठान
इस साल की शुरुआत शाहरुख खान के पठान से हुई थी। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस समय सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म से शाहरुख खान चार साल बाद जबर्दस्त वापसी करने में कामयाब रहे थे। बॉक्स ऑफिस पर इसने 543.09 करोड़ का कारोबार किया था। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
जवान
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जवान है। फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी पट्टी के साथ साउथ के लोगों को भी खूब पसंद आई थी। फिल्म में किंग खान डबल रोल में नजर आए थे। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में समाज से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए गए थे, जो लोगों के दिलों के जीतने में कामयाब रहे थे। बॉलीवुड में 600 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली यह पहली फिल्म बनी थी।

4 of 5
गदर 2 - फोटो : social media
गदर 2
बॉलीवुड में सनी देओल की पहचान एक एक्शन हीरो के रूप में होती है। 90 के दशक से लेकर अब तक वे कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साल 2023 सनी के लिए काफी यादगार रहा है। इस साल आई उनकी गदर 2 साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला। यही वजह है कि फिल्म 500 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल
रणबीर कपूर की एनिमल इसी साल एक दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह बना चुके संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। जबर्दस्त एक्शन से भरपूर यह फिल्म लगभग 540 करोड़ की कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि फिल्म 550 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन करने में सफल साबित होगी।
Trisha: दक्षिण की अभिनेत्री तृषा की 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी, इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार के साथ आएंगी नजर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें