फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Cameo: इस वर्ष फिल्मों में दमदार रहा इन सितारों का कैमियो, थिएटर में जमकर बजीं तालियां

Sun, 31 Dec 2023 01:23 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वर्ष 2023 की चर्चित फिल्मों में मुख्य अभिनेताओं ने तो हर किसी का दिल छुआ ही है। साथ ही कुछ कैमियो किरदारों ने भी अपना लोहा मनवाया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
इन सितारों ने कैमियो से जीते दिल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2023 बॉलीवुड की फिल्मों के लिए बेहद खास रहा है। इस वर्ष कई हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। इतना ही नहीं साउथ मूवीज भी विश्वभर के दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही हैं। फिल्म के मुख्य अभिनेताओं ने तो हर किसी का दिल छुआ ही है। साथ ही कुछ कैमियो किरदारों ने भी अपना लोहा मनवाया है। कुछ बेहतरीन फिल्मों में स्टार्स के कैमियो काबिल-ए-तारीफ रहे हैं। साथ ही इन सितारों ने अपने अभिनय से खूब तारीफें भी बटोरी हैं। तो आइए इस वर्ष के कुछ दिलचस्प कैमियो पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी देओल - फोटो : social media
संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' ने ए सर्टिफिकेट के बाद भी विश्वभर के सिनेमाघरों में शानदार कमाई की है। इस मूवी में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय और शक्ति कपूर जैसे सितारे हैं। हालांकि, 'एनिमल' में बॉबी देओल का कैमियो शानदार रहा है। अभिनेता ने चंद मिनट के रोल से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइगर 3' की कहानी आदित्य चोपड़ा, श्रीधर राघवन और अंकुर चौधरी ने मिलकर लिखी है। मूवी में सलमान खान, कटरीना कैफ, इमरान हाशमी और  आशुतोष राणा जैसे सितारे हैं। इस मूवी से दर्शकों समेत निर्माताओं को भी काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, 'टाइगर 3' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, लेकिन फिल्म में शाहरुख खान का दमदार कैमियो दर्शकों को काफी पसंद आया। 

Amruta Subhash: 'पति तुम्हें मारेगा तो टीआरपी बढ़ेगी', टीवी निर्माता ने अमृता सुभाष से जबरन शूट कराया था यह सीन

4 of 5
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा अभिनीत फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस मूवी को दर्शकों और समीक्षकों दोनों के जरिए खूब सराहा गया। वहीं, इस मूवी में सलमान खान के कैमियो ने चार चांद लगा दिया। शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ एक्शन करता देख फैंस गदगद हो उठे। 

Paula Abdul: पाउला अब्दुल ने निगेल लिथगो के खिलाफ दायर किया मुकदमा, लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू , भाग्यश्री, भूमिका चावला, राघव जुयाल, शहनाज गिल, तेज सप्रू , आसिफ शेख और सतीश कौशिक अभिनीत फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही। हालांकि, मूवी में साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपने कैमियो से खूब तारीफें बटोरीं। 

Paula Abdul: पाउला अब्दुल ने निगेल लिथगो के खिलाफ दायर किया मुकदमा, लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें