बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से एक फिल्म में परफेक्ट सीन के लिए डायरेक्टर ने 45 रिटेक लिये थे। इसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यह सीन शूट हुआ था। जी हां, यह थी मशहूर फिल्म शराबी जो कि साल 1984 में रिलीज हुई थी और इसे डायरेक्ट किया था प्रकाश मेहरा ने। इस फिल्म के डायलॉग कादर खान ने लिखे थे और संगीत बप्पी लहरी ने दिया था। इस फिल्म के संवाद इतने लोकप्रिय हुए थे कि दर्शकों की जुबान पर चढ़ आये थे। शराबी फिल्म का एक मशहूर डायलॉग है, 'शराब की बोतल पर अगर मैं लेबल की तरह चिपक गया हूं...तो इस लेबल को चिपकाने वाले आप हैं...'
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म शराबी का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन और प्रकाश मेहरा की जोड़ी ‘जंजीर’ में हिट हुई थी। इसके बाद दोनों ने इस फिल्म में फिर से साथ काम किया था। फिल्म में बिग बी एक अमीर बाप की औलाद की भूमिका निभा रहे थे। उनके पिता का किरदार प्राण ने निभाया था। बताया जाता है कि इस फिल्म के एक सीन को शूट करने में अमिताभ बच्चन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस सीन के लिए उन्हें 45 बार रिटेक देना पड़ा था। 2 घंटे की मेहनत के बाद आखिर में यह सीन फाइनल हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
शराबी
- फोटो : शराबी
दरअसल, फिल्म के एक सीन में प्राण अपने बेटे अमिताभ बच्चन को पार्टी में किसी गेस्ट से मिलवाते हैं।प्राण जब इस शख्स से अमिताभ को मिलवाते हैं, तो वह उसे गले लगा लेते हैं। सीन की शूटिंग में अमिताभ और दारूवाले की आवाज मैच नहीं हो पा रही थी। जिसके कारण बार- बार रिटेक लेना पड़ रहा था। फिल्म के इस सीन में दोनों की आवाज को मैच करवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और अमिताभ को 45 रिटेक देने पड़े।
4 of 5
शराबी
- फोटो : शराबी
गौरतलब है कि शराबी फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। फिल्म में ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे, ओ सइयां दीवाने’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘जहां चार यार मिल जाए’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ गाने उस जमाने में काफी लोकप्रिय हुए थे।
इस फिल्म के लिए बप्पी लहरी को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में अमिताभ के संवाद लोगों की जुबान पर चढ़ गये थे। एक फेमस डायलॉग ‘मूंछे हो तो नत्थूलाल जी जैसी हो वरना न हो’ आज भी उनता ही फेमस है।