फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज विशेष: अर्जुन-जान्हवी से रणबीर-रिद्धिमा तक, एक दूसरे में बसती है इन भाई-बहनों की जान

Sat, 06 Nov 2021 02:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के भाई-बहन - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार का समापन भैया दूज की पूजा के साथ होता है। आज पूरे देश में धूमधाम से भैया दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर चंदन, अक्षत अथवा रोली का तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं फिर दाहिने हाथ में कलावा बांधकर गंध, अक्षत और पुष्प से आशीर्वाद देते हुए उनकी अच्छी सेहत और नौकरी में कामयाबी की कामना करती हैं। बहनें भाई को मिठाई खिलाती हैं और फिर भाई बहनों को उपहार देते हैं।

ये है बॉलीवुड की बेस्ट भाई-बहनों की जोड़ी

मनोरंजन जगत में भी हर त्योहार बड़े ही हंसी-खुशी के साथ मनाया जाता है। बॉलीवुड में बहुत से भाई-बहनों की जोड़ी है जो एक दूसरे से बहुत प्यार करती है और तस्वीरों में उनके बीच जबरदस्त बान्डिंग देखने को मिलती है। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही भाई बहनों के बारे में जो एक दूसरे से करते हैं जबरदस्त प्यार।
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर-रिद्धिमा कपूर साहनी

ऋषि और नीतू के बच्चे रणबीर और रिद्धिमा एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। रणबीर सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन बहन के साथ उनकी तस्वीर जब भी सामने आती है वह खूब पसंद की जाती है। हालांकि दोनों के बीच बचपन से ही खट्टी मिठी नोंक झोंक होती आई है। कपिल के शो में रिद्धिमा ने बताया था कि रणबीर बहुत ही शरारती है और वह मेरे टॉप उठाकर अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे देता था। वहीं रणबीर कितनी भी शरारत कर लें लेकिन अपनी बहन पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एकता कपूर, तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर-तुषार कपूर

टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर और अभिनेता तुषार कपूर की बॉन्डिंग भी बहुत शानदार है। दोनों भाई बहन एक दूसरे के बहुत करीब है। हर मौके पर उन्हें एक दूसरे पर प्यार लुटाते देखा जाता है। रक्षाबंधन का मौका हो या फिर भाई दूज का, भाई बहन की ये जोड़ी हर मौके पर साथ रहती है।

4 of 6
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान-इब्राहिम खान

सैफ और अमृता की बेटी सारा अपने भाई इब्राहिम से बहुत ही प्यार करती हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन मनाते नजर आते हैं। सारा और इब्राहिम एक दूसरे के भाई-बहन से ज्यादा एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। उनकी तस्वीरों में गजब की बॉन्डिंग नजर आती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान, अलवीरा और अर्पिता - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान-अर्पिता शर्मा

सलमान खान एक दबंग अभिनेता होने के साथ साथ एक पारिवारिक इंसान भी हैं। वह जितना प्यार अपने भाइयों से करते हैं उससे ज्यादा प्यार अपनी बहनों को जताते हैं। अलविरा और अर्पिता दोनों में ही सलमान की जान बसती है।अलविरा तो कैमरे के सामने कम ही आती हैं। अर्पिता संग सलमान अक्सर तस्वीरें खिंचवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर-अर्जुन कपूर

जान्हवी और अर्जुन दूसरी माओं के बच्चे हैं लेकिन उनके बीच खूब प्यार है। अर्जुन अपनी बहन अंशुला से बेहद प्यार करते हैं लेकिन जान्हवी और खुशी पर भी वह उतना ही प्यार लुटाते हैं। दोनों पहली बार काफी विद करण में साथ नजर आए थे। दोनों की प्यारी बान्डिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें