लेखक चेतन भगत एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में मां और मातृभूमि की तुलना कर दी थी। चेतन भगत ने बिना वीर दास का नाम लिए अपनी ट्वीट के जरिए निशाना साधा था। भगत ने वीर दास वाले विवाद पर अपनी राय व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। वीर दास के मोनोलॉग पर इंटरनेट के एक वर्ग को परेशान कर दिया है। जबकि दूसरी तरफ कई लोग वाशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में वीर दास द्वारा उठाए गए सवालों के समर्थन में हैं।
भगत के ट्वीट ने वीर दास के मोनोलॉग के बारे में ट्वीट में कहा कि “मैं अपनी माँ के साथ लड़ सकता हूं या कई कमियां निकाल सकता हूँ, लेकिन मैं पड़ोसी के घर में जाकर उसकी आलोचना नहीं करूंगा। मुझे अपने देश में सौ चीजें गलत लग सकती हैं, लेकिन मैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर सार्वजनिक रूप से इसकी आलोचना नहीं करूंगा। शायद यह सिर्फ मैं हूं, लेकिन कुछ चीजें अभी नहीं हुई हैं। ”