70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान आज 70 वर्ष की हो गई हैं। 19 नवंबर, 1951 को मुंबई में जन्मी जीनत ने छोटी उम्र से ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। फिल्मों में आने से पहले जीनत ने 1970 में मिस एशिया पैसेफिक का खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद 1971 में फिल्म 'हलचल' उन्हें एक छोटा रोल मिला। बस यहीं से शुरू हुई जीनत के फिल्मी सफर की कहानी। जीनत ने फिल्मों में कदम रखने के बाद अपने बोल्ड अंदाज से आग लगा दी। लेकिन इसके साथ ही वह विवादों में भी भरपूर रहीं। शादीशुदा आदमी से अफेयर से लेकर फिजिकल अब्यूज और कई कॉन्ट्रोवर्शीज में उनका नाम जुड़ता रहा। जानिए जीनत के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े उस हादसे के बारे में जिससे उनकी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई।