फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिनों तक चलेंगी वरुण और नताशा की शादी की रस्में, इस दिन लेंगे सात फेरे

Fri, 15 Jan 2021 12:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan and Natasha Dalal
वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब तक ऐसी कई खबरें सामने आई हैं जिसमें ये बताया जा रहा है कि इस महीने की आखिर तक वरुण और नताशा अलीबाग में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक वरुण और नताशा के शादी की कन्फर्म वेडिंग डेट सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि 22 जनवरी से 26 जनवरी तक शादी की रस्में होंगी जिसमें दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो वरुण के करीबी रिश्तेदारों को शादी का ई-इनवाइट भी मिल चुका है। ऐसे में उम्मीद लगा सकते हैं कि बहुत जल्द बहुत से सेलेब्स और धवन परिवार के रिश्तेदार अलीबाग जाते हुए स्पॉट होंगे। डेविड धवन के छोटे बेटे वरुण धवन की शादी जोरदार होने वाली हैं। ये बड़ी पंजाबी वेडिंग होगी जिसमें सभी रीति-रिवाज निभाए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter
वरुण और नताशा दलाल चाहते हैं कि कोरोना महामारी को देखते हुए कम लोग शादी के कार्यक्रम में शामिल हों। वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि इस शादी में करीब 200 लोगों को इनवाइट किया जा रहा है। 5 दिन के फंक्शन में वरुण और नताशा 24 या 25 जनवरी को शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कन्फर्म वेडिंग डेट सामने नहीं आई है।

4 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि वरुण और नताशा की शादी की खबरें लगभग 2 साल से चर्चा में हैं। ये भी कहा जा रहा है कि कोरोना के चलते वरुण नताशा से शादी नहीं कर पाए। एक इंटरव्यू में वरुण ने कहा था कि, 'हर कोई पिछले 2 सालों से मेरी शादी के बारे में बात कर रहा है। अभी कुछ तय नहीं है। अगर चीजें ठीक होती हैं तो शायद मैं इस साल शादी कर लूंगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varun dhawan - फोटो : social media
बता दें कि वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं और काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वरुण ने काफी सालों तक अपना रिलेशनशिप मीडिया से छिपा कर रखा था , लेकिन बीते कुछ सालों में वो नताशा के साथ खुलकर मीडिया के सामने आने लगे थे। अब फैंस वरुण और नताशा की शादी की खबरों को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैँ। हालांकि वरुण धवन की तरफ से शादी के पूरे मामले में अभी तक कोई भी स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें