फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा अनिल धवन को नहीं पता कि इसी महीने हो रही वरुण की शादी, जानिए क्या कह रहे करीबी लोग

Fri, 15 Jan 2021 12:02 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn
हिंदी फिल्म जगत में इस समय फिल्मों से ज्यादा चर्चा में है अभिनेता वरुण धवन की शादी। पिछले कुछ दिनों से खबरें ज्यादा जोर पकड़ रही हैं कि वरुण धवन इसी महीने अलीबाग में अपनी पुरानी करीबी दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों के परिवारजन शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं और शादी के कार्ड भी रिश्तेदारों और दोस्तों में बांट दिए गए हैं। लेकिन, यहां कमाल की बात यह है कि एक चर्चित कलाकार की शादी जैसा बड़ा समारोह होने जा रहा है लेकिन इसके बारे में वरुण के चाचा अनिल धवन और उनके प्रवक्ताओं को ही नहीं पता।
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल लगातार वरुण धवन की शादी की जानकारी दे रहा है कि वरुण ने नताशा दलाल के साथ अपनी शादी के लिए अलीबाग के बीच पर स्थित एक रिजॉर्ट बुक कर लिया है। वह शादी को बहुत धूमधाम से नहीं, बल्कि बहुत ही साधारण तरीके से करने वाले हैं। शादी का समारोह तीन दिन तक चलेगा जिसमें उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हो पाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों में शादी के कार्ड भी वितरित हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से शादी को धूमधाम से न करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn
धवन और दलाल परिवार में इतना सब कुछ चल रहा है लेकिन फिर भी न तो इनके प्रवक्ताओं की कोई जानकारी है और न ही उनके करीबियों को। एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन के चाचा अनिल धवन हंसी ठट्ठा करते हुए कह चुके हैं कि वरुण धवन की शादी है लेकिन उनको शादी का न्योता नहीं मिला।

4 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn
अनिल का कहना है कि जब परिवार में शादी होगी तो परिवार के लोगों को ही नहीं बुलाया जाए, ऐसा कभी हो सकता है क्या? इसके अलावा वरुण की फिल्मों और गानों के लगातार संदेश भेजते रहने वाले प्रवक्ताओं को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : वीरल भयानी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद वरुण धवन भी कह चुके हैं कि शादी बहुत जल्द होगी लेकिन अभी फिलहाल कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। वरुण धवन फैसला कर चुके हैं कि वह अपने अभिनय करियर में तो व्यस्त रहेंगे ही, साथ ही अब शादी करने में बहुत ज्यादा समय नहीं लेंगे। वैसे तो वरुण धवन की शादी पिछले साल की शुरुआत से ही खबरों में रही और बात चल रही थी कि वह 2020 के मध्य में ही नताशा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन, कुछ समय बाद ही खबरें यह भी आईं कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण फिलहाल उनकी शादी को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वैसे सच ये भी कि वरुण और नताशा के घर वाले इन दिनों खूब शॉपिंग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें