फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: पूर्व मिस इंडिया प्रियंका पासवान के ससुराल वालों ने लगाया अश्लील वीडियो का आरोप और ईडी के दफ्तर पहुंचे पुरी जगन्नाथ

Tue, 31 Aug 2021 11:37 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा, प्रियंका पासवान - फोटो : Instagram
अश्लील वीडियो बनाने और उसे एप पर रिलीज करने के मामले में फंसे राज कुंद्रा(Raj Kundra) के केस में अब एक नया नाम जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। ये नाम है पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी परी पासवान का। परी उर्फ प्रियंका पासवान के ससुराल वालों ने उन पर पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। परी के ससुराल वालों का कहना है कि जैसे ही उन्हें इस बात की भनक लगी कि परी पोर्न वीडियो बनाती हैं उन्होंने तुरंत ही शादी से इंकार कर दिया लेकिन परी ने डरा धमकाकर उनके बेटे से शादी की।

प्रियंका पासवान ने किया आरोपो से इंकार
पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी प्रियंका पासवान ने इन सभी आरोपो से इंकार करते हुए इसे उनके ससुराल वालों की साजिश बताया। प्रियंका ने कहा ये सब बिलकुल झूठ है और उनके ससुराल वालों की रचाई कहानी है। प्रियंका का कहना है कि उन्होंने अपने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया जिसकी वजह से वो उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Raj Kundra Case: पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स प्रियंका पर ससुराल वालों ने लगाया अश्लील फिल्म में काम करने का आरोप, राज कुंद्रा से ऐसे जुड़ा मामला
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने 30 अगस्त यानी सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ की। ये मामला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है जिस पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। खबरों की मानें तो लगभग 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन से पूछताछ हुई है। हालांकि, पूछताछ के दौरान वह खुद इस रैकेट की शिकार हुई हैं।  बताया जा रहा है कि जैकलीन से एक गवाह के तौर पर पूछताछ की गई है। 


खुलासा: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट की शिकार हैं जैकलीन फर्नांडीज, ईडी ने बनाया अपना गवाह
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता राजकुमार राव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज राजकुमार ने अपनी जिंदगी के 37 साल पूरे कर लिए हैं। राजकुमार पहली बार बड़े पर्दे पर साल 2010 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म रन में दिखाई दिए थे। इसके बाद वो दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा में दिखाई दिए थे। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान कोई-पो-चे से मिली। रील की दुनिया में कई खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ फिल्में कर चुके राजकुमार राव असली जिंदगी में कुंवारे हैं। लेकिन वो कई सालों से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। वो नाम कोई और नहीं बल्कि पत्रलेखा पॉल हैं। पत्रलेखा और राजकुमार राव का रिश्ता बहुत पुराना है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2010 से दोनों एक दूसरे के साथ हैं। आज जन्मदिन के मौके पर पत्रलेखा ने राजकुमार के लिए एक खूबसूरत इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। 


Social Media: राजकुमार राव को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने दी जन्मदिन की बधाई, रोमांटिक पोस्ट के साथ लिखा- बाकी बातें घर पर...

4 of 5
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में अभिनेत्री के पति सुयश राय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी थी। इंटरनेट पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी। वहीं, अब सोशल मीडिया पर किश्वर के घर लौटने की फोटोज छाईं हुई है। हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद भर पहुंची किश्वर का जोरदार स्वागत किया गया। 

वेलकम होम: बेटे के साथ घर पहुंचीं किश्वर का हुआ जोरदार स्वागत, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुरी जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक पुरी जगन्नाथ प्रवर्तन निदेशालय की डायरेक्टर एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश होने पहुंच गए हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में चार साल पुराने ड्रग्स मामले में टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं और निर्देशकों को समन जारी किया था।



ड्रग्स मामला: ईडी के दफ्तर पहुंचे पुरी जगन्नाध, चार साल पुराने मामले में होनी है पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें