निया शर्मा
- फोटो : instagram
तीन हफ्ते के संघर्ष, दोस्ती, अपमान, दिल टूटने, इमोशनल ब्रेकडाउन और 3 एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस ओटीटी में अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट ही रह गए हैं। अब इन कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचने के लिए आने वाले 3 हफ्तों तक और खुद को बचाए रखने की जंग लड़नी पड़ेगी। लेकिन बिग बॉस की दुनिया में हर चीज इतनी आसान नहीं होती है। हमेशा गेम में ट्विस्ट लाने और मनोरंजन के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है। ये वाइल्ड कार्ड एंट्री मौजूदा कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देने के लिए शो में लाई जाती हैं। चुनौती देने के साथ साथ इनको लाने का मकसद दर्शकों को मनोरंजन करना भी होता है। इस बार ओटीटी बिग बॉस में जो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, वो टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम और नागिन जैसे शो में किरदार निभा चुकी हैं। जी हां, ओटीटी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर अभिनेत्री निया शर्मा आने वाले हैं।
Bigg Boss OTT: वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं टीवी की 'नागिन' निया शर्मा, घरवालों के उड़ेंगे होश