सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार करने वालीं अभिनेत्री दिशा वकानी लंबे समय से टीवी से दूर हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से बीच बीच में उनकी चर्चा होती रहती है। शो छोड़े उन्हें तीन साल से ज्यादा का समय हो गया। सितंबर 2017 में दिशा ने बच्चे को जन्म देने की वजह से मैटरनिटी लीव ली थी. इसके बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। लेकिन उसके बाद उन्होंने कमबैक नहीं किया। उन्होंने 24 नवंबर 2015 के दिन मयूर पांड्या के साथ शादी रचाई थी। उनकी इस शादी की अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने से पहले दिशा गुजरात में बतौर थिएटर कलाकार के रूप में काम करती थीं। उन्होंने कुछ हिट फिल्में भी की हैं जिनमें देवदास, मंगल पांडे, जोधा अकबर और सी कंपनी प्रमुख हैं। दिशा ने सीरियल खिचड़ी, आहट और सीईडी में भी काम किया हैं। 24 नवंबर 2015 को दिशा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से मुंबई में शादी की। दोनों की मुलाकात किसी काम के सिलसिले में हुई थी।