फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू, सुरेश वाडेकर और मालिनी संग सजेगी मदद की महफिल, अनुपम और पल्लवी की एक कॉल पर जुटे 35 सितारे

Thu, 03 Jun 2021 01:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश वाडकर, मालिनी अवस्थी और सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला

देश के चोटी के संगीत कलाकार इस शनिवार को अपने चाहने वालों से मिलने सीधे उनके ड्राईंगरूम पहुंच रहे हैं। मौका होगा कोरोना संक्रमण काल के लिए जरूरी आर्थिक मदद जुटाने के एक कार्यक्रम का और इसमें अपनी पेशकश देने के लिए अब तक 35 कलाकार हां कर चुके हैं। इन कलाकारों में सोनू निगम, सुरेश वाडेकर, मालिनी अवस्थी आदि कलाकार शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, उनकी पत्नी पल्लवी जोशी के संगठनों के अलावा देश के कुछ और नामी एनजीओ मिलकर कर रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मालिनी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

इस बारे में प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी कहती हैं, 'मुझे बहुत खुशी है कि हम सब 'एक साथ: इंडिया विल राइज अगेन' कॉन्सर्ट में एक साथ आ रहे हैं। जो नाम इसका हैं, वे अपने आप में सब कुछ कह देता हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि इस संकट की घड़ी को पूरा सहयोग करें, हम एक साथ आगे बढ़ें और कोविड के कारण कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे निराशाजनक लोगों को मदद करें। मेरा यह सौभाग्य है कि मैं इस कॉन्सर्ट का हिस्सा हूं। हम कलाकार हैं और मुझे भी लगता है कि एक कलाकार का पहला कर्तव्य मानवता ही होना चाहिए।'

विज्ञापन

3 of 5
साधना सरगम - फोटो : अमर उजाला

सदाबहार गायिका साधना सरगम कहती हैं, "2020 से अब तक कोविड 19 के कारण हम सभी पूरी दुनिया और अपने देश की स्थिति से अवगत हैं। ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा (जीकेपीडी), आई एम बुद्धा फाउंडेशन और अनुपम खेर फाउंडेशन 'एक साथ: इंडिया विल राइज अगेन कॉन्सर्ट फॉर कोविड रिलीफ का आयोजन कर रहे हैं। मैं पल्लवी जोशी की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया।'

4 of 5
शान - फोटो : अमर उजाला
म्यूजिक कॉन्सर्ट के बारे में बात करते हुए गायक शान ने कहा, "जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ये कठिन समय हैं और COVID प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों को कुछ राहत लाने के प्रयासों को आगे बढ़ाने की है। ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा और आई एम बुद्धा फाउंडेशन ने फंड जुटाने और उनके जीवन में कुछ मुस्कान और मनोरंजन लाने के लिए हाथ मिलाया है। मुझे एक साथ आने और इस कारण का हिस्सा बनने की बहुत खुशी हुई।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पल्लवी जोशी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के आयोजकों में से एक अभिनेत्री पल्लवी जोशी कहती हैं कि फिल्म उद्योग हमेशा सबसे कठिन समय में मदद करने के लिए एक साथ आया है। सूखा, अकाल या हमारे देश की सीमाओं पर हमारे सैनिकों का मनोरंजन, हम हर समय हर तरह की सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं। मुझे बहुत खुशी है कि कलाकारों की पीढ़ी ने इस विरासत को पहचाना और उसी संस्कृति का पालन किया। मैं इस समर्थन के लिए सबको धन्यवाद देती हूं।" पांच जून को होने वाले इस कार्यक्रम में सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, शिल्पा राव, कैलाश खेर, शान, हरिहरन, दलेर मेहंदी, अनूप जलोटा, पापोन, पंकज उधास, प्रसून जोशी, सुरेश वाडकर, साधना सरगम, मालिनी अवस्थी और जतिन भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें