सुनील दत्त, नरगिस जी दोनों जाने-माने एक्टर्स रहे हैं। बॉलीवुड की चर्चित फिल्मी जोड़ियों का जब भी जिक्र होता है, नरगिस और सुनील दत्त की जोड़ी का नाम जरूर लिया जाता है। सुनील दत्त और नरगिस का प्यार किसी से छिपा नहीं रहा। दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कब हुई और फिर कैसे नरगिस सुनील दत्त की जिंदगी का हिस्सा बनीं, इस बारे में काफी कुछ लिखा और पढ़ा जा चुका है।