फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर्स पर भड़के ऋषि कपूर, बोले-इनके बगैर हम नहीं जी सकते और हमारे बगैर ये नहीं...

Mon, 28 Oct 2019 12:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को बहुत बार फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए देखा गया है। एक बार फिर से वह फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए दिखाई दिए हैं। ऋषि कपूर ने फोटोग्राफर्स की भीड़ से परेशान होकर सभी पर गुस्सा निकाला। हालांकि थोड़ी ही देर बाद वह अपने गुस्से को काबू में करते हुए फिर प्यार से भी निवेदन भी करते हैं। ऋषि कपूर का गुस्से से भरा ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : file photo
दरअसल, ऋषि कपूर अपने घर के बाहर खड़े होते हैं तभी कई सारे फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे होते हैं। इस दौरान ऋषि उनपर गुस्सा करते हुए कहते हैं कि शोर मत मचाओ। वह गुस्से में ये बात दोहराते रहते हैं। ऋषि कपूर ने कहा-‘हमें भी अपनी इज्जत रखनी है आसपास लोग रहते हैं वो क्या कहेंगे फिल्म वाले लोग इतना धमाल मचाते हैं। तस्वीर लो जो करना है करो, लेकिन शोर मत मचाओ। आपको हर दफा मैं देख रहा हूं आप लोग बोलते हैं सर इधर देखो, उधर देखो.. कृपया ऐसा मत करिए’।
 
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
इस बीच एक फोटोग्राफर ऋषि कपूर से उनके सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत करता है। इस पर ऋषि कपूर हंसते हुए कहते हैं 'ये सब हमारे दोस्त हैं इनके बगैर हम नहीं जी सकते और हमारे बगैर ये नहीं जी सकते'। इसके बाद ऋषि अपनी पत्नी नीतू कपूर को घर से बाहर बुलाते हैं और कार में बैठकर निकल जाते हैं। लेकिन गाड़ी में बैठते-बैठते भी वो फोटोग्राफर्स को कुछ सुना देते हैं। ऋषि कपूर का ये वीडियो Viral Bhayani ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 

4 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
सोशल मीडिया यूजर्स ऋषि कपूर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले महीने ही न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे हैं। कैंसर की जंग जीतने के बाद ऋषि कपूर को बीते दिनों पहली बार कैमरे के सामने आए। हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया है। ये तस्वीरें जाने माने फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने खीचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor, neetu kapoor - फोटो : social media
अविनाश गोवारिकर ने उनकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में ऋषि कपूर बड़ी सी मुस्कान बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। अविनाश ने कैप्शन में लिखा, 'पोस्ट पैकअप शॉट विद द लेजेंड ऋषि कपूर। एक छोटे से ब्रेक के बाद वह एक्शन में वापस आए हैं। शब्दों में बयान नहीं कर सकता कि चिंटूजी को लेंस के जरिए देखकर कैसा लगा।'

पढ़ें: कैंसर से जीतने के बाद पहली बार कैमरे पर दिखे ऋषि कपूर, बिग बी का टिक टॉक वीडियो वायरल सहित 5 खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें