फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर पेश की मिसाल! पिता की बीमारी से परेशान बेटे की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, वायरल हुआ नोट

Tue, 05 Dec 2023 10:42 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सोनू सूद अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जाने जाते हैं। अभिनेता आए दिन किसी न किसी की मदद कर मिसाल पेश करते रहते हैं। फैंस भी अभिनेता के इस अंदाज के मुरीद हैं। अब सोनू सूद एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में, अभिनेता एक बार फिर अपने एक फैन की मदद करने के लिए आगे आए हैं। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : instagram
गौरतलब है कि 4 दिसंबर को पल्लव सिंह नाम के एक युवक ने एक्स पर एक थ्रेड साझा किया थी, जिसमें उन्होंने अपने पिता के दिल का ऑपरेशन कराने के लिए सामना की जाने वाली कठिनाइयों और वित्तीय चुनौतियों के बारे में बताया था। एक लंबी भावनात्मक पोस्ट में, युवक ने बताया कि कैसे दिल्ली में देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान एम्स में हृदय रोग विशेषज्ञ के साथ मुलाकात करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था।

Sun Meri Lollipop: लॉलीपॉप लागेलू की तर्ज पर पवन सिंह का एक और धमाका, रिलीज के साथ हिट हुआ 'सुन मेरी लॉलीपॉप'
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद - फोटो : संवाद
युवक ने साझा किया कि कैसे उन्हें लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा और फिर भी अपने पिता की सर्जरी के मामले में कोई प्रगति नहीं हुई। उस व्यक्ति की पोस्ट अभिनेता के ध्यान में आई और इसके बाद सोनू सूद मदद के लिए आगे आएं। अभिनेता ने युवक की पोस्ट पर अपने जवाब में कहा, "हम तुम्हारे पिता को मरने नहीं देंगे भाई।"

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
जैसे ही सोनू ने उस व्यक्ति को डीएम पर सारी जानकारी साझा करने के लिए कहकर मदद करने का हाथ बढ़ाया। सोशल मीडिया पर नेटिजंस ने अभिनेता की सराहना की और युवक की मदद करने का वादा किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सोनू भाई हमेशा सभी की मदद के लिए खड़े रहते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सोनू सर कितने अच्छे और सच्चे इंसान हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'सोनू सर को मेरा सलाम।'

Dinesh Phadnis Death: सीआईडी फेम दिनेश फडनिस का निधन, सह-कलाकार दयानंद शेट्टी ने की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार कन्नड़ फिल्म 'श्रीमंत' में देखा गया था। वहीं अभिनेता के आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो सोनू सूद ने हिंदी फिल्म 'फतेह' की शूटिंग पूरी कर ली है। 'फतेह' 2024 में रिलीज होगी। फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन  फर्नांडीज भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें