फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki Drop 4: 'ये कहानी मैंने शुरू की थी...मैं ही खत्म करूंगा', शाहरुख खान की 'डंकी' का दमदार ट्रेलर रिलीज

Tue, 05 Dec 2023 10:14 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के निर्माता एक के बाद एक अपडेट और ड्रॉप साझा कर उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में 'डंकी ड्रॉप 4' भी जारी हो गया है। फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। 'डंकी' ड्रॉप 1-टीजर, 'डनकी' ड्रॉप 2 'लूट पुट गया' गाने और 'डंकी' ड्रॉप 3 'निकले कभी हम घर से' ट्रैक के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद निर्माताओं ने अब ट्रेलर जारी कर दिया है। इसे 'डंकी' ड्रॉप 4 भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेलर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ होती है, जिसमें वे ट्रेलर से उतरते हुए नजर आते हैं। वीडियो में सभी किरदारों का मजेदार अंदाज में परिचय दिया गया। चार दोस्त, मनु, सुखी, बुग्गू और बल्ली सभी बेहतर अवसरों और अपने प्रियजनों के लिए बेहतर जीवन की तलाश में लंदन की यात्रा करने का एक साझा सपना साझा करते हैं।
Rakhi Sawant: राखी ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, अदालत से की मानहानि केस को रद्द करने की मांग
विज्ञापन

3 of 5
डंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लंदन जाने के सपने के बीच एक समस्या खड़ी हो जाती है, जो है अंग्रेजी सीखने की। विक्की कौशल का किरदार अंग्रेजी सीखता है, लेकिन नाकाम हो जाता है, जिसके बाद कहानी अलग मोड़ लेती है। शाहरुख खान दोस्तों के साथ विदेशी धरती पर पहुंच तो जाते हैं, लेकिन उनके सामने कई परेशानियां और मुश्किलें हैं। वहीं ट्रेलर के अंत में दिखाया गया है कि शाहरुख खान बुजुर्ग हो जाते हैं और अतीत की यादों में खोए हुए कहते हैं...ये कहानी मैंने शुरू की थी और मैं ही खत्म करूंगा।
Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर पेश की मिसाल! पिता की बीमारी से परेशान बेटे की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, वायरल हुआ नोट

4 of 5
'डंकी' - फोटो : social media
ट्रेलर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "ये कहानी मैंने शुरू की थी, लाल्टू से! इसे खत्म भी मैं ही करूंगा... अपने उल्लू दे पट्ठों के साथ। डंकी का ट्रेलर आपको एक यात्रा दिखाएगा, जो राजू सर के साथ शुरू हुई थी। यह आपको दोस्ती की एक पागलपन भरी यात्रा, जीवन की कॉमेडी और त्रासदी और घर और परिवार के लिए पुरानी यादों में ले जाएगा।''
Dinesh Phadnis Death: सीआईडी फेम दिनेश फडनिस का निधन, सह-कलाकार दयानंद शेट्टी ने की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डंकी-सालार - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित 'डंकी' 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। भारत में भी 'डंकी' 21 दिसंबर को ही रिलीज होगी। इससे पहले निर्माताओं ने 22 दिसंबर को फिल्म को भारत में रिलीज करने की योजना बनाई थी, जिसकी सीधी टक्कर प्रभास और प्रशांत नील की 'सालार: पार्ट वन- सीजफायर' के साथ होती, लेकिन अब 'डंकी' प्रभास की 'सालार' से एक दिन पहले रिलीज होगी।Monday Box Office Report: चौथे दिन भी दिखा एनिमल का जलवा, सैम बहादुर ने किया इतने करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें