इस साल 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद शाहरुख खान अब अपनी तीसरी फिल्म 'डंकी' के जरिए फैंस का मनोरंजन करने को तैयार हैं। ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में सजेगी। शाहरुख की इन तीनों फिल्मों में एक बात समान है कि, सभी में शाहरुख खान हाथों में बंदूक थामे दिखे हैं। अभिनेता के फैंस ने जब उन्हें इससे रूबरू कराया तो उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया।