अरुण गोविल, नितेश तिवारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में राम का किरदार निभा कर विश्व प्रसिद्ध हुए अभिनेता अरुण गोविल से भी इस बारे में बातचीत हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निर्देशक नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म 'रामायण' के लिए अरुण गोविल से फिल्म में दशरथ की भूमिका को लेकर बात की है। नितेश काफी लंबे समय से फिल्म 'रामायण' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म का कास्टिंग को लेकर फिल्म की प्रोडक्शन टीम अभी काफी सावधानी बरत रही है। इस फिल्म में काम करने वाले कई कलाकारों का लुक टेस्ट किया जा चुका है। लेकिन प्रोडक्शन टीम के तरफ से अभी तक किसी नाम की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है।