संजना सांघी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक बातचीत के दौरान संजना से उनके उस रोल के बारे में पूछा गया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। इस पर संजना ने कहा, इसका जवाब देना मेरे लिए असंभव है। भारत में एक स्टार होना और एक एक्टर होना एक-दूसरे से जुड़े हैं। 'रॉकस्टार' ने मुझे यह अहसास दिलाया कि मैं अभिनय कर सकती हूं। वहीं, 'दिल बेचारा' ने मुझे रातोंरात घर-घर में मशहूर कर दिया। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं दर्शकों के साथ यात्रा पर हूं'।