कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव रहने वालीं कियारा ने शादी से पहले सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल न करने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'शादी से पहले, यह एक मुद्दा था क्योंकि हम अपने रिश्ते को सुरक्षित रखना चाहते थे। हम दोनों सेल्फ मेड स्टार्स हैं, और हमने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है।'