फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती या स्वीट: बुआ सबा ने सारा अली खान के बचपन की तस्वीर साझा कर फैंस से पूछा सवाल, क्या है आपकी राय?

Thu, 17 Jun 2021 07:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सबा पटौदी, सारा अली खान - फोटो : Instagram
'सिंबा' गर्ल सारा अली खान बॉलीवुड की खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब तक वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सारा यूथ दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। जब उन्होंने फिल्मों में डेब्यू नहीं किया था उससे पहले ही वो सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों में आ गई थी। वो अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती हैं और उनके क्यूट और फनी वीडियो भी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। सारा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं और अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

सबा ने साझा की सारा की बचपन की तस्वीर

पिछले कुछ समय से सैफ की बहन सबा पटौदी भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गईं हैं और अक्सर पटौदी परिवार के बच्चों की प्यारी तस्वीरें साझा करती हैं। सबा अक्सर सारा, इब्राहिम और तैमूर और इनाया की अनदेखी तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा के बचपन की तस्वीर पोस्ट की है और फैंस से एक मजेदार सवाल पूछा है। सारा इस तस्वीर में गुलाबी और नारंगी रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और उनके बाल खुले हुए हैं। वहीं एक साइड क्लिप भी लगी है।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
अब सारा के बचपन की इस तस्वीर को साझा करते हुए सबा ने पूछा कि, 'सारा इस तस्वीर में शरारती नजर आ रहीं हैं या भोली भाली? इस सवाल के साथ सारा ने दिल और आंख मारने वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं।अब सारा की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहें हैं। कुछ उन्हें स्वीट बता रहें हैं तो कुछ यूजर्स का कहना है कि सारा शरारती नजर आ रहीं हैं। बता दें कि सारा अली खान की इससे पहले भी बचपन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। पर्यावरण दिवस के मौके पर भी सबा ने सारा और अमृता की एक थ्रोबेक तस्वीर साझा की थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।



विज्ञापन

3 of 5
सबा अली खान, करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi
गौरतलब है कि सैफ अली खान की बहन सबा का इंस्टाग्राम अकाउंट इस साल ही वैरीफाइड हुआ है। इसके बाद से ही सब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गईं हैं। वो अक्सर परिवार की थ्रोबैक तस्वीरें साझा करती हैं जिसमें उनके भाई सैफ और बहन सोहा के बच्चों की तस्वीर शामिल होती है। साथ ही वो परिवार के सदस्यों की तस्वीरें भी फैंस संग साझा करती हैं।

4 of 5
सबा पटौदी - फोटो : Instagram
सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि सबा अपनी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। पिछले महीने उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते लिखा था, 'यूथ..! काश हम वक्त को बदल सकते। इस पल को मैं बहुत याद करुंगी। प्लीज वजन पर कोई कमेंट मत करना। उफ्फ, तब मुझे खुद पर बहुत प्यार आता था'।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
बात करें सारा अली खान की तो वो आखिरी बार वरुण धवन संग फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आईं थीं। ये फिल्म पर्दे पर सफल नहीं हुई थी, लेकिन वरुण और सारा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। सारा बहुत जल्द फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें