बॉलीवुड सितारे पर्दे पर कई बार हॉरर फिल्मों का हिस्सा बनते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें भी कई बार अजीबो-गरीब चीजों का सामना करना पड़ता है। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिनका कभी ना कभी भूतों से सामना हुआ है और उन्होंने खुलकर अपने डरावने अनुभव साझा किए हैं। इन सितारों को कई बार ऐसे ऐसे मंजर का सामना करना पड़ा है जिसके बारे में बताने से भी इन्हें डर लगने लगता है। कुछ ऐसा ही अनुभव पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ के साथ भी हुआ था जब वो न्यूयॉर्क में थीं।
जब अलाया का हुआ भूतों से सामना
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अलाया ने बताया कि जब वो न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहीं थीं तो उनका सामना एक भूत से हुआ था। इतना ही नहीं उन्होंने बहुत सी डरावने चीजें महसूस की थीं जो सिर्फ उन्हें ही दिखती थीं।अलाया एफ ने कहा कि, 'जब मैं न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई कर रही थी तब वहां मेरे अपॉर्टमेंट में एक भूत था। आधी रात को मुझे किसी के तेज तेज चलने की आवाजें सुनाई देती थी। कभी कभी शॉवर भी अपने आप चालू हो जाता था। बहुत सारी खौफनाक चीजें हुआ करतीं थीं'।