फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: प्रोड्यूसर आरआर वेंकट का निधन और माइक टायसन करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Mon, 27 Sep 2021 06:18 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आरआर वेंकट, लाइगर - फोटो : अमर उजाला मुंबई , ट्विटर ,
जाने-माने टॉलीवुड निर्माता आरआर वेंकट का आज यानी 27 सितंबर को हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में किडनी फेल होने से निधन हो गया। वह डिस्ट्रीब्यूशन हाउस R.R. मूवी मेकर्स के मालिक थे। आरआर वेंकट ने 2012 में जोनाथन बेनेट अभिनीत अंग्रेजी फिल्म डाइवोर्स इनविटेशन के साथ हॉलीवुड में भी प्रवेश किया था। आरआर वेंकट, अवॉर्ड विनिंग रोमांटिक थ्रिलर हिंदी फिल्म 'एक हसीना थी' के निर्माता भी थे। वेंकट ने एक निर्माता के रूप में लंबे समय तक काम किया। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वेंकट जाने माने फिल्म निर्माता और वितरक थे। अपने बैनर आरआर मूवी मेकर्स के तहत उन्होंने महेश बाबू की बिजनेसमैन, एनटीआर की आंध्रवाला, नागार्जुन की Damarukam, रवि तेजा की मिरापाके जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण किया।
 
टॉलीवुड: प्रोड्यूसर आरआर वेंकट का किडनी फेल होने से निधन




 
विज्ञापन

2 of 10
लाइगर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
दुनियाभर की सबसे ख़तरनाक बॉक्सिंग के लिए मशहूर माइक टायसन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वह करण जौहर की फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किया है। टायसन को इंट्रोड्यूस करवाने के लिए करण ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ करण ने लिखा- भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार रिंग का असली किंग भारतीय सिनेमा के पर्दे पर नजर आएगा। माइक टायसन का 'लाइगर' टीम में स्वागत है। बता दें, लाइगर एक स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म है, जिसमें विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडेय लीड रोल में हैं। वही फिल्म में राम्या कृष्णन, चार्मी और रॉनित रॉय बोस अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। लाइगर का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। 
 
बॉक्सिंग के बादशाह: माइक टायसन फिल्म 'लाइगर' से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, करण जौहर ने शेयर किया वीडियो
विज्ञापन

3 of 10
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में आलिया भट्ट एक विज्ञापन में नजर आईं थीं जिसमें वो दुल्हन के रूप में सजी हुई थीं और कन्यादान को लेकर अपनी बात कह रही थीं। आलिया ने माता पिता दादी की बात करने के बाद कहा कि कन्यादान से अच्छा होगा कन्यामान। उनके इस विज्ञापन के सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया और सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के साथ साथ इस विज्ञापन को भी ट्रोल किया जाने लगा। लोगों का कहना है कि कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाकर हिंदू संस्कृति को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में एक हिंदू समर्थक संगठन ने नवी मुंबई में कपड़ों के एक ब्रांड के शोरूम के बाहर प्रदर्शन किया। दावा किया जा रहा है कि शादी में होने वाली कन्यादान रस्म संबंधी उसके विज्ञापन से समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। बता दें कि हिंदू जनजागृति समिति के सदस्यों ने कपड़ों के ब्रांड मान्यवर की कंपनी वेदांत फैशंस लिमिटेड के वाशी क्षेत्र में स्थित आउटलेट के बार आयोजित विरोध प्रदर्शन में तख्तियां ले रखी थीं।
 
कन्यादान विज्ञापन विवाद: हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, की ब्रांड को बहिष्कार करने की अपील

 

4 of 10
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से अपने पति राज कुंद्रा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और कुछ समय पहले उन्हें जमानत मिली। ये समय शिल्पा शेट्टी के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा लेकिन उन्होंने खुद को और अपने परिवार को संभाला। पोर्न फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा को जब मुंबई की अपराध शाख ने गिरफ्तार किया तो शिल्पा भी लंबे समय तक मीडिया से दूर रहीं थीं। इसके बाद कुंद्रा के जेल में रहने के दौरान ही वो रियलिटी शो के सेट पर लौटीं साथ ही सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी पोस्ट की। हालांकि शिल्पा शुरू से ही राज कुंद्रा का मामले पर कुछ भी कहने से बचती आई हैं। ऐसे में जब एक बार फिर उनसे राज कुंद्रा को लेकर सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने सीधे सीधे दो लाइन में सारा जवाब दे दिया। बता दें कि राज कुंद्रा को लेकर सवाल किए जाने पर शिल्पा ने कहा, 'क्या मैं राज कुंद्रा जैसी लगती हूं, क्या मैं राज कुंद्रा हूं, नहीं नहीं कौन हूं?  इसके साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी की फिलॉसफी बताई। शिल्पा ने कहा कि, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर ना आपको शिकायत करनी चाहिए ना कोई सफाई देनी चाहिए। ये ही मेरी जिंदगी की फिलॉसफी है'।
 
दो टूक: पति को लेकर किए जा रहे सवालों पर भड़कीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं- क्या मैं राज कुंद्रा जैसी दिखती हूं?
विज्ञापन

5 of 10
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सितारे पहले की तुलना में अब कहीं ज्यादा कैमरो की नजरों में रहते हैं। ऐसे में अक्सर वो एयरपोर्ट, जिम या रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर स्पॉट हो जाते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हालांकि जहां इन सितारों के कैंडिड मोमेंट पर कुछ फैंस प्यार बरसाते हैं तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी करने लगते हैं। हाल ही में अभिनेता सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग करके मुंबई लौटे और ऐसे ही एक तस्वीर को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। बहुत जल्द वो रियलिटी शो बिग बॉस 15 को होस्ट करने वाले है। अब सलमान जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे वहां पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचने लगे। इस दौरान सलमान बिल्कुल ही कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने रग्ड जींस के साथ ब्लैक टीशर्ट और ब्लू शर्ट पहनी थी। साथ ही मास्क लगाया था जिस पर एसके लिखा हुआ था। हालांकि इस तस्वीर में भी यूजर्स ने एक कमी निकाल ली और उन्हें ट्रोल करने लगे।
 
तस्वीर: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान उलटे मास्क को लेकर हो गए ट्रोल, यूजर्स बोले- इससे साबित होता है कि...
विज्ञापन

6 of 10
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम
चर्चित सुपर मॉडल्स में से एक मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए हमेशा युवाओं के आकर्षण के केंद्र में रहते हैं। 55 की उम्र में ऐसी फिटनेस देख लोगों के होश उड़ जाते हैं। आए दिन अपने फिटनेस वर्कआउट, फिटनेस रूटीन, डाइट को इंस्टाग्राम पर शेयर करके अब तक उन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया है। मिलिंद सोमन जब रैंप पर उतरते हैं तो देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। एमटीवी शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में रैंप वॉक को लेकर मिलिंद सुर्खियों में छा गए हैं। हर हफ्ते शो में जज मलाइका अरोड़ा और मिलिंद सोमन नए अवतार में नजर आते हैं। लेकिन इस बार मिलिंद का अवतार लोगों को हैरान कर रहा है। इस बार मिलिंद सोमन धोती पहनक रैंप वॉक करने उतरे।ऐसा मिलिंद ने 26 साल बाद किया है। सुपरमॉडल ऑफ द ईयर टू के नए प्रोमो वीडियो में यह देखा जा सकता है कि मिलिंद सोमन धोती पहनकर रैंप वॉक कर रहे हैं। अपने इस स्पेशल अंदाज में मिलिंद सोमन बहुत हॉट लग रहे हैं। उन्हें देखकर मलाइका अरोड़ा के होश उड़ गए हैं। वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में यह बताया है कि वह 26 साल बाद धोती पहनकर रैंप पर उतरे हैं। 
 
सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2: 26 साल बाद मिलिंद सोमन ने किया मेड इन इंडिया पर रैंप वॉक, धोती में देख धड़का फीमेल फैंस का दिल

 
विज्ञापन

7 of 10
योग करते वियान कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। खुद को फिट बनाए रखने के लिए वह रोजाना 2 घंटे योग करती हैं। यहां तक की लोगों की फिटनेस के लिए उन्होंने पावर योगा डीवीडी लॉन्च की थी। जिसमें वह खुद को फिट रखने वाले योगासन करते दिखी थीं। शिल्पा ने ये गुण अपने बेटे वियान को भी सिखाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा और राज कुंद्रा के 9 साल के बेटे वियान योग करते नजर आ रहे हैं। लेकिन खास बात ये है कि वियान अपनी छोटी बहन को भी अपने साथ साथ योग सिखाते नजर आ रहे हैं। दोनों भाई बहन को योग करते हुए शिल्पा ने ये वीडियो बनाई है।

 
Video: शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने छोटी बहन के साथ किया योग, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे बहुत गर्व होता है...


 

8 of 10
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram
लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ का कहना है कि उनके बेबी बंप को देखकर उनकी सास भी हैरान रह गईं थीं। उन्होंने बेबी बंप को देखकर अपनी सासू मां की प्रतिक्रिया के बारे में खुलासा किया है। नेहा कक्कड़ ने बताया कि उनकी सासू मां ने भी उनके प्रेग्नेंट होने वाली बात पर भरोसा कर लिया था और उनको बधाई तक दे डाली थी। नेहा ने अपनी सास की कही हुई मजेदार बात भी शेयर की है। नेहा कक्कड़ ने बताया कि उनकी सास ने बेबी बंप देखकर कहा था, ‘बेटा गुड न्यूज काफी जल्दी नहीं हो गई।' उन्होंने कहा, सासू मां की बात को सुनने के बाद मैंने उनसे कहा- मम्मा जी कम से कम आप तो ऐसे मत बोलिये.. आप तो सब जानते हो, हमारी तो अभी शादी हुई है, अभी मिले हैं। नेहा ने कहा कि लोगों ने  फौरन ये सोच लिया कि नेहा और रोहन ने जल्दबाजी में इसलिए शादी की है, क्योंकि वो पहले से ही गर्भवती थी। नेहा कक्कड़ ने शो में कई मजेदार किस्से भी शेयर किये जिनमें से एक उनकी सास से जुड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि कैसे गाने ‘ख्याल रख्या कर’ के प्रमोशनल तस्वीर में बेबी बंप देखकर उनके प्रशंसकों और यहां तक खुद कपिल शर्मा और उनकी सास ने भी विश्वास कर लिया था कि वो प्रेग्नेंट हैं और बधाई भी दे डाली थी।
 
नेहा कक्कड़ का खुलासा: बेबी बंप देख सासू मां भी रह गईं थीं हैरान, दे डाली थी ये प्रतिक्रिया

 

9 of 10
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने सोमवार को ट्विटर पर त्वरित प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया। जिसमें उनसे कुछ-कुछ सवाल पूछे गए। इनमें से एक सवाल उनकी पत्नी और बच्चे को लेकर भी शामिल था। शाहिद कपूर के एक फैन ने उनसे पूछा कि बच्चों मीशा कपूर और जैन कपूर को संभालना ज्यादा कठिन है या पत्नी मीरा राजपूत को। अभिनेता शाहिद कपूर ने प्रशंसक के इस सवाल का बहुत ही मजाकिया जवाब दिया। अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने प्रशंसक को उसके सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि लगता है आपकी शादी नहीं हुई है अब तक। शाहिद कपूर ने कुछ देर बाद अपने सभी प्रशंसकों से विदा ली और उनसे कहा कि वह जल्द ही फिर से फैंस से मिलेंगे। अभी लॉग आउट हो रहे हैं। आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी। दोनों ने अरेंज मैरीज की थी। इससे पहले उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने भी सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक सवाल-जवाब सत्र चलाया था जिसमें उनसे एक प्रशंसक ने तीसरे बच्चे को लेकर पूछा था। 
 
सोशल मीडिया: प्रशंसक ने शाहिद कपूर से पूछा- बच्चों को संभालना ज्यादा मुश्किल है या बीवी? एक्टर ने दिया ये जवाब

 
विज्ञापन

10 of 10
रूहानिका धवन, दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
'ये हैं मोहब्बतें' फेम रूही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी शानदार तस्वीरें वो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनकी क्यूटनेस देखकर लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रुहानिका के इंस्टाग्राम पोस्ट में बहुत सी खूबसूरत तस्वीरें मौजूद हैं जो उनके बारे में काफी बातें बता रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वो एडवेंचर काफी पसंद करती हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स भी काफी ज्यादा हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाते हैं और जमकर कमेंट करते हैं।बता दें कि शो में उनकी बर्थ मदर अनीता हसनंदानी थीं लेकिन बाद में वो ईशिता भल्ला यानि दिव्यांका त्रिपाठी को अपनी मां मानने लगी थीं। शो में मां बेटी बनीं दोनों कलाकारो पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं जब रूही का किरदार एक बड़ी लड़की का हो गया था तो फिर रूहानिका शो में दिव्यांका की बेटी के किरदार में नजर आईं थीं।
 
तस्वीरें: सालों बाद अब ऐसी दिखती हैं ये हैं मोहब्बतें की 'रूही', दिव्यांका त्रिपाठी संग आज भी है जबरदस्त बॉन्डिंग



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें