सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ का कहना है कि देव आनंद कभी एक जगह शांति से नहीं बैठते थे। वो हमेशा सक्रिय रहते थे। 1986 में आई फिल्म पंचगनी में एक स्ट्रक्चर था, जहां काली दीवार थी। जिसकी ऊंचाई 15 फीट थी। देव आनंद उसपर चढ़ गए और कैमरामैन से क्लोजअप लेने को कहा। इस पर कैमरामैन ने उनसे पूछा कि सर मैं कैसे चढ़ूं। यह सुनकर देव आनंद ने कहा कि जब मैं चढ़ सकता हूं, तो तुम क्यों नहीं? हाल ही में जैकी ने खुलासा किया कि जब उनके पिता बीमार थे, उस वक्त सुनील शेट्टी ने उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा कि जब मेरे पिता को पेंसिलिन का रिएक्शन हो गया था। उस वक्त सुनील शेट्टी ने उनको अपना घर दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरे और सुनील शेट्टी के बीच बहुत बॉन्डिंग है।