फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding Pics: रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीरें आईं सामने, यहां देखें दोनों का रोमांटिक अंदाज

Thu, 14 Apr 2022 08:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रणबीर आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल, बृहस्पतिवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 9
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media
फैंस काफी समय से रणबीर और आलिया की शादी का इंतजार कर रहे हैं। साल 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई रणबीर- आलिया की प्रेम कहानी आज अपना एक नया सफर शुरू कर चकी है। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर प्यार की चमक साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

3 of 9
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
सभी को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वह अब आ चुका है। आखिरकार आलिया भट्ट अब आलिया कपूर बन गई हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। आलिया की मांग में रणबीर के नाम का सिंदूर सज चुका है।

4 of 9
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक झलक पाने के बसब्री से इंतजार था फिलहाल दोनों की तस्वीरें देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इन तस्वीरों में रणबीर और आलिया दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के जोड़े में आलिया भट्ट किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। लाइट क्रिम कलर का लहंगा और हैवी ज्वैलरी में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, तो वहीं रणबीर कपूर भी दूल्हा बनकर बेहद हैंडसम लग रहे हैं। सबसे खास बात हैं कि दोनों ने अपनी शादी के लिए मैचिंग आउटफिट चुने हैं।
विज्ञापन

6 of 9
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे और अब आखिरकार दोनों ने जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभाने का वाद कर लिया है। तस्वीरों में कपल के चेहरे की खुशी देखने लायक है।
विज्ञापन

7 of 9
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों में रणबीर आलिया का रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है। दोनों एक दूजे में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं।

8 of 9
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं और फैंस इन तस्वीरों पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर - फोटो : social media
आलिया और रणबीर कपूर की शादी में पूरा कपूर परिवार तो शामिल हुआ ही साथ ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी शामिल हुए। निर्माता, निर्देशक करण जौहर ने भी आलिया-रणबीर की शादी में शिरकत की। फैंस के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस समय धूम मची हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें