फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2 Mistakes: केजीएफ चैप्टर 2 में तमाम गलतियां, देखकर आप भी बोलेंगे- यहां तो लोचा है भाई

Thu, 14 Apr 2022 07:58 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारतीय स्टार यश उर्फ रॉकी भाई की केजीएफ का चैप्टर-2 रिलीज हो चुका है। फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है और तमाम रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म के एक-एक सीन की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन पूरी फिल्म में कई ऐसी गलतियां हैं, जो आपका सिर घुमाकर रख देंगी। अगर आपने फिल्म में इन पर गौर नहीं किया तो यकीनन यह खबर पढ़ने के बाद जरूर कहेंगे कि यहां तो लोचा है भाई...
विज्ञापन

2 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
थाने के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग का सीन
फिल्म में एक सीन है कि रॉकी भाई 400 ग्राम सोने का बिस्किट वापस लाने के लिए पुलिस थाने पहुंचते हैं और वहां एक गन का ट्रायल लेने लगते हैं। रॉकी भाई की ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान पुलिस की कई जीप हवा में उड़ जाती हैं। उस दौरान जीपों के आगे लकड़ी की एक बेंच रखी नजर आती है, जिसका बाल भी बांका नहीं होता। फायरिंग के दौरान जीप उड़ने लगती हैं। पुलिस थाने के अंदर तमाम कागजात तितर-बितर हो जाते हैं, लेकिन थाने के पास मौजूद पेड़ का एक भी पत्ता नहीं गिरता है, जो वाकई बेहद अजब है। 
विज्ञापन

3 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कहां गई रॉकेट लॉन्चर से निकली आग?
सोने से लदी गाड़ियां केजीएफ से बाहर जा रही होती हैं। उस दौरान अधीरा के गुंडे रॉकेट लॉन्चर से एक ट्रक को उड़ा देते हैं। जब लॉन्चर से रॉकेट निकलता है तो उसके पीछे से आग की लपटें भी नजर आती हैं, लेकिन उस बदमाश के आसपास और आजू-बाजू खड़े लोगों को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता, जबकि रॉकेट लॉन्चर से निकली आग उनके चेहरे तक जाती है। अब कोई यह बताए कि क्या वे लोग फायर सेफ्टी सूट पहनकर खड़े थे?

4 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रॉकी की जगह रीना को कैसे लगी गोली?
फिल्म में अधीरा दो बार रॉकी को गोली मारता है। पहली बार वह एक पहाड़ी से निशाना लगाकर सीधे रॉकी के सीने पर गोली चलाता है। उस वक्त अधीरा और रॉकी के बीच की दूरी कम से कम 100 फीट होती है। पहाड़ी पर तेज हवा के बावजूद अधीरा का निशाना एकदम सटीक लगता है। वहीं, दूसरी बार जब अधीरा रॉकी को गोली मारता है तो वह रीना के पेट में लग जाती है। पहली बात तो यह कि निशाना रॉकी की गर्दन या कंधे पर होता है तो गोली रीना को कैसे लगती है? दूसरी बात यह कि इस वक्त अधीरा और रॉकी के बीच की दूरी करीब 20 फीट ही होती है, तब अधीरा का निशाना कैसे चूक जाता है? क्या कहानी में इमोशनल एंगल लाने के लिए गोली की दिशा ही बदल दी गई?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ से सारा सोना बाहर कैसे निकला?
फिल्म के आखिर में रॉकी भाई केजीएफ से सारा सोना निकाल लेते हैं और उन्हें समंदर में जहाज पर दिखाया जाता है। केजीएफ में आने के तीन रास्ते दिखाए गए हैं। इनमें दो सड़क मार्ग हैं और तीसरा टनल वाला रास्ता दिखाया गया है, जिससे अधीरा केजीएफ में आता है। सड़क वाले दोनों रास्तों से आर्मी केजीएफ की ओर आ रही होती है तो वहां से सारा सोना निकालकर ले जाना आसान नहीं था। फिर क्या रॉकी भाई सारा सोना टनल से निकालकर शिप तक ले गए या कंधे पर लादकर? इस सवाल का जवाब शायद फिल्म बनाने वालों ने सोचा ही नहीं होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें