फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: 'मेरे रागी, तुम मेरे लिए सबसे खूबसूरत उपहार हो', पति राघव के जन्मदिन पर परीणीति ने लिखा नोट

Sat, 11 Nov 2023 12:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर राघव की पत्नी और चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने उन्हें मुबारकबाद दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पति के लिए खास पोस्ट साझा किया है और एक लव नोट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति-राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और राघव चड्ढा की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ अभिनेत्री ने लिखा है, 'ईश्वर ने मुझे जो उपहार दिए हैं, उनमें आप बेस्ट हो। मेरे रागी!!' अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'आपकी टेलीजेंस मुझे हमेशा आश्चर्यचकित कर देती है। आपके जीवन मूल्य, ईमानदारी और विश्वास मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करते हैं। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी और प्यार, मुझे हमेशा बेहतर महसूस कराते हैं। आपका शांत स्वभाव मेरे लिए एक दवा सरीखा है'।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने मुंबई के गोरेगांव में बेचे अपने दो अपार्टमेंट, इतने करोड़ रुपये में हुआ सौदा
विज्ञापन

3 of 5
परिणीति-राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा ने नोट में आगे लिखा, 'आज आधिकारिक रूप से मेरा पसंदीदा दिवस है, क्योंकि आज के दिन आपका जन्म हुआ था। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हसबैंड! मेरा चयन करने के लिए शुक्रिया'।
 

4 of 5
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। सभी खूबसूरत जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं साथ ही राघव चड्ढा को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर आपको सलामत रखे। जन्मदिन की बधाई'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ईश्वर आप दोनों को ढेरों खुशियां दे, खूब बधाई।' बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सितंबर में शादी की है।
Katrina-Vicky: कटरीना ने ग्लैमरस अंदाज में लूटी महफिल, पति विक्की संग अमृतपाल की दिवाली पार्टी में हुईं शरीक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति-राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाई, जिसमें फिल्म और राजनीति जगत की हस्तियां शामिल हुईं। परिणीति के वर्क फ्रंट की बात करें  तो उनकी आगामी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' है।

Madhu Chopra: प्रियंका-निक की शादी पर पहली बार बोलीं मधु चोपड़ा, बताया इस बात को लेकर थी आशंका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें