पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पठान (2023)
फिल्म 'पठान' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की चौथी सीरीज है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। और, इसी फिल्म से वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की धारणा को पहली बार आधिकारिक पुष्टि भी हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म की कहानी कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने के बाद की है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान तिलमिला जाता है। और, भारत को सबक सिखाने के लिए एक ऐसे आतंकी गिरोह का सहारा लेता है, जिसका सरगना जिम (जॉन अब्राहम) एक समय में रॉ का जांबाज और देशभक्त एजेंट हुआ करता था। जिम से निबटने के लिए इंडियन इंटेलिजेंस फोर्स की मुखिया नंदिनी (डिंपल कपाड़िया) और फोर्स के हेड कर्नल लूथरा (आशुतोष राणा) अपने सबसे काबिल एजेंट पठान और उसकी टीम को नियुक्त करते हैं। इस मिशन में पठान की मुलाकात आईएसआई की एजेंट रुबाई (दीपिका पादुकोण) से होती है। पठान का एक ही मकसद है अपने देश को बचना। लेकिन आईएसआई की एजेंट रुबाई पठान और जिम के बीच ऐसा सूत्र साबित होती हैं, जो विश्वास और विश्वासघात की पतली सी लकीर पर खड़ी है।
Friday Box Office: '12वीं फेल' पर जमकर बरसा दर्शकों का प्यार, 'लियो' की कमाई में आया ठहराव, जानें कितने कमाए