फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय के समर्थन में उतरीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- मुझे बताएं कि मैं कैसे मदद कर सकती हूं

Sun, 14 Mar 2021 11:28 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें एक महिला की नाक से खून निकल रहा था और वो फूड सर्विस ऐप जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय पर मारपीट करने का आरोप लगा रही थी। तो वहीं डिलीवरी ब्वॉय कामराज का कहना है कि उसने खुद को बचाया और गलती से महिला का हाथ खुद उसकी नाक पर लग गया, जिसके चलते उसकी नाक से खून बहने लगा था। अब इस मामले में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा
परिणीति अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं और इस मामले में एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जोमेटो इंडिया, कृपया सच की जांच करें और सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट करें। अगर सज्जन मासूम है (मेरा मानना है कि वह है), कृपया हमें महिला को दंडित करने में मदद करें। यह अमानवीय, शर्मनाक और दिल दहला देने वाला है। कृपया मुझे बताएं कि मैं कैसे मदद कर सकती हूं।' परिणीति का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अभिनेत्री की सराहना कर रहे हैं। बता दें कि बेंगलुरु में ऑर्डर कैंसिल करने पर महिला पर हमला करने वाले डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरु DCP ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन

3 of 5
Zomato
गौरतलब है कि, यह पूरा मामला बीते मंगलवार का है। मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट हितेशा चंद्रानी ने जोमैटो से दोपहर का खाना ऑर्डर किया था। जब खाना आने में देर हुई तो उन्होंने साइट के कस्टमर केयर पर जाकर उससे देरी के चलते ऑर्डर कैंसिल करने के लिए कहा। इसी बातचीत के दौरान ही जोमेटो का डिलीवरी ब्वॉय कामराज वहां आ गया। हितेशा ने जब उससे खाना वापस ले जाने के लिए कहा, तो वह भड़क उठा। उसने कहा कि वह क्या गुलाम है जो इस तरह बेवजह दौड़भाग करेगा। मॉडल ने जब अपने फ्लैट का दरवाजा बंद करना चाहा तो कामराज धक्का देकर अंदर घुस आया। उसने खाने का पैकेट वापस ले जाने से इनकार कर दिया और हुई बहस के बीच कामराज ने हितेशा के चेहरे पर घूंसा जड़ दिया। जब हितेशा चिल्लाईं तो कामराज भाग खड़ा हुआ। उनकी नाक की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। ऐसा महिला ने अपने वीडियो में कहा था।

4 of 5
जोमैटो - फोटो : self
तो वहीं इस पूरे मामले में डिलीवरी ब्वॉय कामराज ने महिला के सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि जल्द ही सच सामने आएगा।  'ऑर्डर लेने के बाद महिला ने उसका भुगतान करने से मना कर दिया था, जैसा कि मैं देर से था। वह उसको मुफ्त में लेना चाहती थी। उसने मुझे चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। उस समय में खुद को बचा रहा था और मेरे बाएं हाथ ने उसके दाहिने हाथ को छुआ और उसने जो अंगूठी पहनी थी, वह उसकी नाक से टकराई थी और उसमें से खून निकलने लगा था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोमेटो डिलिवरी बॉय ने महिला पर किया हमला - फोटो : ANI
डिलीवरी ब्वॉय ने आगे कहा, 'मैं इसे और अधिक जटिल नहीं बनाना चाहता। सच की जीत होगी। अगर नहीं होती तो मैं इसे कानूनी रूप से लड़ूंगा। मेरी एक मां है, मेरे पिता 15 साल पहले गुजर गए थे, मैं अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाला हूं। मैं जोमेटो में पिछले 26 महीनों से 4.7 रेटिंग के साथ काम कर रहा हूं। इस मामले के पूरा होने तक कंपनी ने मेरी आईडी ब्लॉक कर दी है और मामला सुलझने के बाद उसे वापस लेने का आश्वासन दिया है।' फिलहाल, पूरे मामले में जांच चल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें