फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2: ओटीटी पर नहीं दिखाया जाएगा ओएमजी 2 का अनकट वर्जन, निर्देशक अमित राय ने किया खुलासा

Tue, 03 Oct 2023 04:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमित राय औऱ ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त महीने में रिलीज हुई ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। गदर 2 की आंधी की सामने फिल्म मजबूती से टिकी रही और 150 करोड़ के आसपास का कलेक्शन करने में सफल रही। अब यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
12th Fail Trailer: जीरो से शुरू करने वाले UPSC छात्रों की कहानी बयां करती है 12वीं फेल, रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर
विज्ञापन

2 of 5
अमित राय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
आठ अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर इसे स्ट्रीम किया जा सकेगा। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा लगाए गए 27 कट्स के बिना फिल्म का अनकट वर्जन ओटीटी पर दिखाया जाएगा, लेकिन अब इस पर फिल्म के निर्देशक अमित राय ने बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अमित राय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अमित राय ने बताया कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अनकट वर्जन दिखाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ओटीटी पर वही वर्जन दिखाएगा जो सेंसर बोर्ड ने पास किया है। अमित ने बताया कि ओएमजी 2 से एक कंडोम विज्ञापन का एक दृश्य हटा दिया गया था। 

4 of 5
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने थिएटर में 'गदर 2' देखी, जो एक यू/ए सर्टिफिकेट फिल्म है, उसमें एक कंडोम विज्ञापन था, जिसमें कार्तिक आर्यन एक लड़की से उसके पसंदीदा फ्लेवर के बारे में पूछते नजर आते हैं। क्या वह वह दिखाया जा सकता है?' आगे बताते हुए अमित ने कहा कि वह किसी भी फिल्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्होंने पूछा कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में इतने सारे किसिंग सीन क्यों हैं? क्या बच्चों के लिए उसे देखना ठीक था?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओएमजी 2 में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर कॉमेडी ड्रामा 'ओएमजी 2' अगस्त में गदर 2 के साथ रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला, जिसकी वजह से यह लंबे समय तक सिनेमामघरों में टिकी रही। इस फिल्म से अक्षय कुमार ने एक बार फिर जबर्दस्त वापसी की है।
Shailesh Lodha: द कपिल शर्मा शो की आलोचना करने पर शैलेश लोढ़ा ने दी सफाई, बोले- 'मेरी बात गलत तरीके से रखी गई'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें