ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर इस साल जनवरी से लेकर अब तक सात फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। ओटीटी मुकाबले में अगर सिर्फ ओरिजिनल फिल्मों की बात करें तो इसी ओटीटी की दो फिल्में ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ और ‘तरला’ इस साल की अब तक रिलीज हुई शानदार फिल्मों में शामिल हैं। लेकिन, हैरानी की बात ये है कि इस ओटीटी के पास अब इस फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों को दिखाने के लिए कोई ओरिजिनल फिल्म ही नहीं हैं। बताते हैं कि जी समूह और सोनी के मर्जर के चलते दोनों कंपनियों में फिलहाल नई मनोरंजन सामग्री की रफ्तार पर लगाम लगी हुई है। जी5 का साल के पहले नौ महीनों का रिपोर्ट कार्ड कुछ यूं रहा..