बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली से जुड़ा हुआ है। इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जैकलीन और नोरा को सुकेश से मिले महंगे तोहफों के अलावा नोरा और सुकेश की चैट भी सामने आई है जिसमें दोनों गिफ्ट को लेकर बात कर रहे हैं। सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही से रेंज रोवर कार के बारे में पूछा- "क्या तुम्हे ये पसंद है?" इसपर नोरा जवाब देती हैं "हाँ, यह एक अच्छी रफ यूज कार है। यह बेहद क्यूट है, यह एक स्टेटमेंट कार है। इसपर सुकेश ने मैसेज किया- "मैं आपको और विकल्प दिखाऊंगा।"
शादी के 10 दिन बाद अभिनेता विक्की कौशल ने अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने काम पर जाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर सामने आते ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विक्की ने अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि वह किस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, इस बारे में उन्होंने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस तस्वीर में अभिनेता काले रंग की हुडी और काले रंग का चश्मा पहने हुए दिखाई दे रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, 'पहले चाय फिर शूटिंग।'
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' में अभिनेत्री दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। जानकारी के मुताबिक दिशा के साथ ही इस फिल्म में राशि खन्ना भी देखी जाएंगी। धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले बन रही फिल्म 'योद्धा' अगले साल 11 नवंबर को रिलीज हो सकती है। बता दें कि दर्शक पहली बार दिशा पाटनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ऑनस्क्रीन जोड़ी देखने के काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा करते हुए, अभिनेत्री दिशा पाटनी ने खुलासा किया कि वह इस "एक्शन से भरपूर फिल्म" का हिस्सा बनने जा रही हैं। दिशा ने अपने नाम के साथ फिल्म का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, “इस एक्शन से भरपूर फिल्म में शामिल होकर बहुत खुशी हुई! मैं टेक-ऑफ के लिए तैयार हूं, दोस्तों, चलते हैं।"
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। अनन्या ने कम समय में सिनेमा जगह में एक खास जगह बनाई है। अनन्या एक्टिंग के साथ-साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बार वे अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या ने क्रीम कलर की हॉट मोनोकनी के ऊपर व्हाइट कलर का नेट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। वहीं फोटोशूट के दौरान अनन्या ने अपने बाल खुले रखे हैं। साथ ही वह हर तस्वीर में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं उनकी कातिलाना अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। लेकिन देखने वाली बात यह है कि अनन्या ने इस फोटोशूट में खुद को ट्रोल किया था।
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी स्टारर "बंटी और बबली 2" आज यानी 17 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस बात की जानकारी देते हुए अमेज़न ने एक ट्वीट साझा किया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने लिखा कि "बंटी और बबली 2" ने आपके लिए मुसीबत दोगुनी कर दी है, आशा है कि आप अपने दिलों को लूटवाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि "बंटी और बबली 2" इसी साल 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। थिएटर्स में रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद अब फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है। वरुण शर्मा द्वारा निर्देशित, यह 2005 की फिल्म "बंटी और बबली" का पार्ट-2 है, जिसमें अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया था। "बंटी और बबली 2" में कॉन आर्टिस्ट कपल्स की दो पीढ़ियां हैं जो एक-दूसरे के खिलाफ हो जाती हैं।
सिनेमा अब एक उत्सव है और हिंदी सिनेमा का ऐसा बड़ा उत्सव अगले साल 9 सितंबर को होने की उम्मीद बंधने लगी है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज की फिल्म सीरीज ‘ब्रह्मास्त्र’ की पहली कड़ी ‘शिवा’ का मोशन पोस्टर जब से सामने आया है, पूरे देश में इसके स्पेशल इफेक्ट्स, इसकी कहानी और इसमें रणबीर कपूर के अभिनय को लेकर खूब बातें हो रही हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी एक साथ रिलीज होगी और इसे दक्षिण भारत में प्रस्तुत करने जा रहे हैं बाहुबली सीरीज के निर्देशक एस एस राजामौली। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कोविड के चलते साल 2021 में भी ज्यादातर समय लोगों ने घर पर रहकर काम किया। ऐसे में अगर किसी चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किया तो वो है ओटीटी प्लेटफार्म। अब तो एंटरटेनमेंट जगत के सुपरस्टार्स की फिल्में और वेब सीरीज भी ओटीटी पर आने लगी हैं। इस साल ओटीटी प्लेटफार्म पर कई एक से बढ़कर एक शानदार वेब सीरीज, जैसे फैमिली मैन 2, असुर सीजन 2, आईं, जिनसे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। ये साल अब खत्म होने को है और नया साल शुरू होने को है। ऐसे में नई कहानियां तो दर्शकों का मनोरंजन करेंगी ही इसके साथ ही साल 2021 में रिलीज हुई धमाकेदार सीरीज के नए भाग नए साल में भी आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे। ऐसी ही दस पॉपुलर वेब सीरीज हैं, जिनके सीक्वल 2022 में भी तहलका मचाएंगे। तो धमाकेदार मनोरंजन के लिए हो जाइए तैयार।
पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : arunita_______kanjilal/instagram
इंडियन आइडल में पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल को उनकी गायकी के लिए तो जाना ही जाता है लेकिन दर्शकों के बीच इन दोनों की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंदीदा और चर्चित रही। इंडियन आइडल में पवनदीप और अरुणिता के बीच की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई थी, जिसके बाद इन दोनों का नाम एक साथ जोड़ा जाने लगा। इंडियन आइडल शो के अलावा बाहर भी ये जोड़ी खूब चर्चा में रहती है, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर अरुणिता और पवनदीप की ये तस्वीर देखकर आप भी यकीनन चौंक गए होंगे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है दुल्हा-दुल्हन बने पवनदीप और अरुणिता के फोटो के पीछे की सच्चाई।
इस समय बॉलीवुड में एक के बाद एक जोड़ियां शादी के बंधन में बंध रही हैं। अब दिग्गज अभिनेता मिलिंद गुनाजी के बेटे अभिषेक गुनाजी ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड राधा पाटिल संग सात फेरे लिए हैं। दोनों 17 दिसंबर 2021 शुक्रवार शाम को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। ऑफिशियली इस बात की घोषणा होने के बाद, इस न्यूली मैरिड कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित कर रही हैं। अभिषेक और राधा पाटिल ने मालवन के वालावल में एक में एक मंदिर में शादी की। इस शादी में सिर्फ उनके माता-पिता और करीबी रिश्तेदारों के मौजूद थे। अभिषेक-राधा दोनों ही अपनी शादी और हल्दी की तस्वीरों में बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।
कुछ दिनों पहले ही कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे आ होने की खुशी में करण जौहर ने बॉलीवुड के अपने करीबी दोस्तों के लिए अपने घर पर एक पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट सहित कई सितारे शामिल हुए थे। जिसके बाद मलाइका और आलिया का टेस्ट रिजल्ट तो नेगेटिव आया, लेकिन करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा टेस्ट रिजल्ट्स के बाद कोरोना पॉजिटिव निकले, जिसके बाद बीएमसी ने उनकी पूरी बिल्डिंग को सेनीटाइज करवाया।