बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहिद कपूर के होंठ पर गंभीर चोट भी लगी थी। जिसका एक वीडियो शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान की उनकी यात्रा को दिखाया गया है। एक्टर शाहिद कपूर के होंठ पर 25 टांके लगे थे। दरअसल, वह बिना हेलमेट के मैदान में बल्लेबाजी कर रहे थे।