फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी: बोलीं- अभी परिवार शुरू करने की योजना नहीं

Tue, 21 Sep 2021 01:35 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। गायिका ने खुलासा किया है कि अभी उनका परिवार शुरू करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वो और रोहनप्रीत अभी बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं। नेहा ने यह भी बताया कि जब वो बेबी प्लान करेंगे तो उनको कैसा बेबी चाहिए? नेहा कक्कड़ हाल ही में अपने भाई टोनी कक्कड़ और रैपर हनी सिंह के साथ 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में पहुंचीं थीं।

यहां नेहा कक्कड़ ने बच्चों के साथ जमकर मस्ती की और डांस किया। इसी दौरान एक प्रतियोगी के डांस ने नेहा कक्कड़ को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने यह तक कह दिया कि वो चाहती हैं कि उनका बेबी भी ऐसा ही हो। नेहा जिस कंटेस्टेंट की तरह अपना बेबी चाह रही थी उनका नाम गुंजन है। गुंजन ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के गाने ‘लुंगी डांस’ पर शानदार परफॉर्म किया। जिसे देखने के बाद नेहा कक्कड़ ने उनकी खूब तारीफ की और यह तक कह दिया कि वो ऐसी ही बेबी चाहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़- रोहनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया
गुंजन का डांस देखने के बाद नेहा ने कहा, भगवान आपको खूब सारी दुआएं दें। मैंने और रोहू ने अभी तक बेबी प्लान करने के बारे में नहीं सोचा है। लेकिन जब भी मेरा बेबी होगा, मैं चाहती हूं, मेरा बच्चा गुंजन जैसा हो। नेहा की यह बात सुनकर गुंजन काफी खुश हुई और मुस्कुराने लगीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़- टोनी कक्कड़-हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह नेहा ने उन सभी कयासों पर पूर्ण विराम लगा दिया जो कि उनके प्रेग्नेंसी को लेकर लगाई जा रही थीं। दरअसल, काफी वक्त से नेहा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें चर्चा में थी।  कुछ वक्त पहले उन्होंने अचानक ‘इंडियन आइडल 11’ से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद यह कहा जाने लगा कि नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं, इसी वजह से उन्होंने शो से ब्रेक ले लिया है। उस वक्त नेहा की तरफ से इन खबरों को लेकर कोई बयान नहीं आया था और अब पहली बार उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए यह साफ किया कि वो प्रेग्नेंट नहीं है और अभी उनकी बेबी की कोई योजना नहीं है।

4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram
नेहा कक्कड़ अपने सॉन्ग ‘कांटा’ लगा को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनका यह सॉन्ग रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरह से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
इस गाने ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाए है। गाने को नेहा और टोनी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है और हनी सिंह ने इसमें रैप किया है। इसके अब तक 75 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। जिसका सेलिब्रेशन दिल्ली में हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें