फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor Birthday: कंगना रणौत ने 'बेबो' के जन्मदिन पर लिखा स्पेशल नोट, जमकर की तारीफ

Tue, 21 Sep 2021 01:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan Birthday) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना इस वक्त अपने पति सैफ अली खान और बच्चे तैमूर और जेह के साथ मालदीव्स में हैं और वहां से तस्वीरें साझा कर रही हैं। करीना के जन्मदिन पर करण जौहर से लेकर उनकी बहन करिश्मा कपूर तक से विश किया है। लेकिन कंगना रणौत का विश बेहद खास है। हमेशा स्टार किड्स को निशाने पर लेने वालीं कंगना रणौत ने करीना कपूर खान को सबसे सुदंर एक्ट्रेस बताया है।

क्या लिखा है कंगना ने
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना की तस्वीरों का कोलाज साझा करते हुए लिखा है, 'सबसे गॉरजस करीना कपूर खान को हैपी बर्थडे।' इसके साथ कंगना ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं करीना की बहन करिश्मा ने लिखा है, "हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी...दुनिया की सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. मेरी जीवन रेखा....तुम्हेे सबसे ज्यादा प्यार।" करिश्मा ने इस नोट के साथ बेबो की बचपन वाली तस्वीर भी शेयर की है।

विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर- कंगना - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में कंगना रणौत को सीता का रोल ऑफर हुआ है। बता दें इसी रोल को लेकर करीना कपूर खान बीते कई महीनों से चर्चा में थीं। कहा जा रहा था कि करीना ने इस रोल के लिए 12 करोड़ फीस की डिमांड की थी।

4 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के साथ भी एक प्यारी तस्वीर साझा की है। करीना ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों की क्यूट केमेस्ट्री दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर और आमिर खान ने लाल सिंह चड्डा की शूटिंग शुरू की - फोटो : अमर उजाला मुंबई
करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म टॉम हैंक्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इसके अलावा करीना कपूर इन दिनों अपने छोटे बेटे जहांगीर के नाम को लेकर काफी चर्चा में रही है। कई लोगों ने उनके बेटे के नाम पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें