फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तनुश्री दत्ता के आरोप पर मीडिया ने नाना पाटेकर को घेरा, बोले- 'जो झूठ है वो...'

Sat, 06 Oct 2018 05:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nana, tanushree
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का मामला इस वक्त बॉलीवुड सिलेब्रेटीज के लिए हॉट टॉपिक बना हुआ है। सिलेब्रेटीज अपने हित को देखते हुए बयान दे रहे हैं। कोई नाना को गुस्सैल मिजाज का बता रहा है तो किसी को इतना यकीन है कि नाना किसी का यौन शोषण नहीं कर सकते हैं। हाल ही में 'हार्न ओके प्लीज' के मेकर का चौंकाने वाला बयान सामने आया था, जिसमें वह कह रहे थे कि तनुश्री को उस दौरान पीरियड्स हो रहे होंगे, इसलिए जरा से टच से वह इरिटेट हो गई होंगी।
विज्ञापन

2 of 5
nana patekar
इस मामले में तनुश्री को नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री की तरफ से लीगल नोटिस मिल चुका है। अब तक नाना पाटेकर ने तनुश्री के आरोपों को लेकरक मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बस इतना कहा था कि वह जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
nana patekar
हाल ही में जब नाना पाटेकर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे तो उन्हें देखते ही मीडिया ने घेर लिया और तनुश्री मामले में सवालों की झड़ी लगा दी। एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा- 'मैं पहले भी इस बारे में बात कर चुका हूं। जो झूठ है वो झूठ ही है।' 

 

4 of 5
tanushree dutta
बता दें तनुश्री का आरोप है कि साल 2008 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था। शूटिंग के दिन नाना पाटेकर भी सेट पर मौजूद थे। तनुश्री का आरोप है कि शूट के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की और विरोध करने के बाद उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanushree Dutta
तनुश्री के इस आरोप को 'बिग बॉस' 12 से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि तनुश्री 'बिग बॉस' के घर में एंट्री पाने के लिए ऐसा कर रही हैं। बता दें तनुश्री दत्ता ने सिर्फ नाना पाटेकर पर ही सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप नहीं लगाए, बल्कि मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी आरोप लगाए और कहा कि विवेक अग्निहोत्री ने उनसे कपड़े उतारकर डांस करने के लिए कहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें