अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने फैंस को गीता ज्ञान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर श्रीमद्भागवत गीता के कई पन्ने साझा किये हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया है कि क्यों आखिर इंसान अगले जन्म में सुअर और सांप बनते हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, चैप्टर 8 (भक्ति योग) में प्रेम और समर्पण के बारे में बताया गया है। चैप्टर 8.5 और 8.6 मेरे दिल के ज्यादा करीब हैं। जिनमें बताया गया है कि हम मृत्यु के वक्त जैसा सोचते हैं, वैसा ही हमें मिलता है। हम अगले जन्म में वो ही बनते हैं। अगर हमने मृत्यु के वक्त खाने के बारे में सोचा, तो अगले जन्म में सुअर बनेंगे। जो पैसों के बारे में सोचते हैं, वे लोग अगले जन्म में सांप बनते हैं।