फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शाहरुख खान के ड्राइवर का बयान दर्ज और दिग्गज अभिनेता सत्यजीत का निधन, पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी 10 बड़ी खबरें

Sun, 10 Oct 2021 07:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आर्यन खान, सत्यजीत - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान न्यायिक हिरासत में है वहीं एनसीबी ने शनिवार को शाहरुख खान के ड्राइवर से भी पूछताछ की। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंबई से एक क्रूज जहाज से ड्रग्स जब्त के मामले में शाहरुख खान के ड्राइवर का बयान दर्ज किया है। ड्राइवर को शनिवार को शाम दक्षिण मुंबई में एनसीबी कार्यालय में बुलाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थ रोधी एजेसी के अधिकारियों ने उसका बयान दर्ज किया जिसके बाद उसे जाने दिया गया। एनसीबी ने शनिवार देर रात गोरेगांव सहित मुंबई के उपनगरों में कई छापे मारे। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में शुक्रवार की रात सांताक्रूज इलाके से शिवराज राम दास नाम के एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं, ताजा अपडेट के मुताबिक अरबाज मर्चेंट से कथित संबंध रखने वाले ड्रग तस्कर शिवराज रामदास को कल तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है।

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी ने दर्ज किया शाहरुख खान के ड्राइवर का बयान, एक और शख्स गिरफ्तार

विज्ञापन

2 of 10
अभिनेता सत्यजीत - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता सत्यजीत का रविवार सुबह निधन हो गया। सत्यजीत ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। वह 72 वर्ष के थे। अभिनेता लंबे समय से बढ़ती उम्र के वजह से बीमारी थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। बीते दिनों, अभिनेता सत्यजीत को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका इलाज बोरिंग अस्पताल में चल रहा था। यहां पर अभिनेता काफी समय से आईसीयू में भर्ती थे, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को अभिनेता की तबीयत बिगड़ने की बाद उनका डायलिसिस किया गया था। इस दौरान उनकी हृदय गति कम हो गया थी। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

दुखद: वरिष्ठ अभिनेता सत्यजीत का हुआ निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

 
विज्ञापन

3 of 10
जीशान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कास्टिंग काउच से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। सिर्फ महिला स्टार ही नहीं, बल्कि अभिनेताओं ने भी अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया है कि, उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, कास्टिंग काउच की वजह से कई फिल्म स्टार्स कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। वहीं, अब कास्टिंग काउट पर बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके अभिनेता जीशान खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जीशान ने खुलासा किया है कि, उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। दरअसल, जीशान खान जूम के बाय इनवाइट ओनली में शामिल हुए, यहां पर जीशान खान से कास्टिंग काउच से जुड़ा एक सवाल किया गया, तब अभिनेता ने बताया कि, एक बार उन्हें एक बहुत ही अच्छे प्रोडक्शन हाउस के कास्टिंग डायरेक्टर ने मीटिंग के लिए बुलाया और फिर उस डायरेक्टर ने उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा था।

4 of 10
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आज यानी 10 अक्तूबर को 31 साल की हो गई हैं। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह को फैंस से लेकर सेलेब्स तक, खास अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने इस जन्मदिन के दिन को और भी ज्यादा यादगार बना दिया है। रकुल प्रीत सिंह अभिनेता जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं और एक्ट्रेस ने जैकी संग अपने रिश्ते को आज यानी अपने जन्मदिन पर कंफर्म कर दिया है। जैकी भगनानी ने अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ ही उन्होंने एक प्यार नोट लिखा है। सोशल मीडिया पर रकुल और जैकी की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है।
 

सोशल मीडिया: जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं रकुल प्रीत सिंह, एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर रिश्ते को किया कंफर्म

विज्ञापन

5 of 10
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने पहली बार अपने नवजात बेटे के चेहरे की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उन्होंने अपने डॉक्टरों और अन्य लोगों को डिलीवरी में मदद के लिए धन्यवाद दिया। जहां उन्होंने डॉक्टरों और अन्य लोगों के साथ सेल्फी साझा की, वहीं उनकी बेटी मेहर के साथ एक तस्वीर ने यूजर्स का ध्यान खींचा है। इसमें नेहा और अंगद नवजात बेटे और बेटी के साथ घर में प्रवेश करते हुए दिख रहे हैं। अंगद ने टिप्पणी की कि नेहा ने सभी को धन्यवाद दिया था, लेकिन उन्होंने उससे कुछ नहीं कहा। उन्होंने लिखा नोट अच्छा है लेकिन मुझे धन्यवाद कौन देगा? मैं आपको चार साल से सुन रहा हूं। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम नोट में सभी को धन्यवाद दिया है। नेहा ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करते हुए लंबा और भावुक नोट लिखा है।

विज्ञापन

6 of 10
फिल्म डीप 6 - फोटो : सोशल मीडिया

वरिष्ठ सिनेकलाकार सौमित्र चटर्जी की आखिरी और यादगार अदाकारी में शुमार हो चुकी फिल्म ‘डीप 6’ के बुसान फिल्म फेस्टिवल में हुए प्रदर्शन ने लोगों को एक फिर भावुक कर दिया। फिल्म ‘डीप 6’ को इस फेस्टिवल के दौरान अभी सोमवार तक वहां दिखाया जाएगा और इस फिल्म का प्रदर्शन फेस्टिवल के ‘ए विंडो ऑन एशिय़न सिनेमा’ सेक्शन के तहत हो रहा है। साल 2011 के कोलकाता की राजनीतिक, सांस्कृतिक व भौगोलिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्मकार शूजित सरकार की फिल्म ‘डीप 6’ का प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शनिवार को हुआ। फिल्म की निर्देशक मधुजा मुखर्जी इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद होने वाले सवाल जवाब सेशन में हिस्सा लेने के लिए बुसान में ही हैं।

Busan Film Festival: बुसान पहुंची शूजीत सरकार की ये फिल्म, सौमित्र चटर्जी की अदाकारी देख भावुक हुए लोग

 
विज्ञापन

7 of 10
द लास्ट ड्यूएल के प्रीमियर इवेंट में बैन एफ्लेक, जोडी कॉमर और मैट डेमन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिडले स्कॉट के निर्देशन में बनी फिल्म 'द लास्ट ड्यूएल' भारत में 22 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज की चर्चित मैग्नम ओपस द लास्ट ड्यूएल का न्यूयॉर्क में कल रात एक प्रीमियर  इवेंट रखा गया जिसमें हॉलीवुड के कई नामचीन सितारे नजर आए। इस दौरान मशहूर स्टार कपल बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज रेड कार्पेट पर बेहद शानदार अंदाज में नजर आए। उनके साथ मैट डेमन, जोडी कॉमर की उपस्थिति ने इस शाम को और भी खास बना दिया।

द लास्ट ड्यूएल: रेड कार्पेट पर नजर आए बेन एफ्लेक, जेनिफर लोपेज और मैट डेमन समेत कई सितारे, देखें तस्वीरें

 

8 of 10
इत्तेफाक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या आपको पता है उस हिंदी फिल्म के बारे में जिसमें पहली बार कोई इंटरवल ही नहीं था? ये फिल्म थी यश चोपड़ा की अपने भाई बलदेव राज चोपड़ा यानी बी आर चोपड़ा की कंपनी बी आर फिल्म्स के लिए बनाई गई आखिरी फिल्म ‘इत्तेफाक’, इसी फिल्म के बाद यश चोपड़ा ने अपनी खुद की कंपनी यशराज फिल्म्स की नींव डाली। ‘इत्तेफाक’ के ही हीरो राजेश खन्ना के साथ यश चोपड़ा ने अपनी कंपनी की पहली फिल्म ‘दाग’ बनाई थी। फिल्म ‘इत्तेफाक’ की रीमेक भी चोपड़ा परिवार तीन साल पहले बना चुका है। फिल्म ‘इत्तेफाक’ की रीमेक बनाने वाले अभय चोपड़ा के पिता रवि चोपड़ा फिल्म ‘इत्तेफाक’ में अपने चाचा यश चोपड़ा के सहायक थे। यश चोपड़ा के दूसरे सहायकों में आर के सिब्बल, महेन वकील, वासुदेव धीर, अरविंद जोशी और रमेश तलवार के नाम शामिल रहे। महेन वकील बाद में यशराज फिल्म्स के पहले कर्मचारी भी बने। सागर सरहदी यानी गंगा सागर तलवार के भतीजे रमेश तलवार का करियर भी इसी फिल्म से शुरू हुआ।

Bioscope S2: ये है बिना इंटरवल वाली हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म, सिर्फ सात दिन में लिखी गई पटकथा

9 of 10
रंजू की बेटियां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दंगल टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक ‘रंजू की बेटियां’ ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर धारावाहिक के तमाम कलाकारों ने सेट पर जश्न मनाया और केक काटकर इस अद्भुत उपलब्धि को सेलिब्रेट किया। इस खास अवसर पर शो का एक बेहद इम्पोर्टेन्ट सीन भी शूट किया गया जिसमें रोशनी बंदूक के बल पर शादी करने की साजिश बनाती है। धारावाहिक में गुड्डू मिश्रा का रोल कर रहे अयूब खान कहते हैं कि ‘रंजू की बेटियां’ के 200 एपिसोड्स पूरे होना आज के दौर में बड़ी उपलब्धि है क्योंकि आजकल अधिकतर टीवी शोज़ बहुत जल्दी बंद हो जाते हैं। ऑडिएंस ने इस शो को खूब प्यार दिया है, हर किरदार को सराहा है। गुड्डू मिश्रा और ललिता का रिश्ता एक पहेली जैसा है, कभी प्यार है कभी तकरार है। ललिता शो में मसाला डालती हैं, उनकी वजह से कहानी में दिलचस्प मोड़ आते हैं।

धारावाहिक ‘रंजू की बेटियां’ की डबल सेंचुरी, अयूब खान और दीपशिखा ने इस तरह मनाया जश्न

 
विज्ञापन

10 of 10
रितेश-जेनेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के शुक्रवार के खास एपिसोड में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा हिस्सा बने। इस एपिसोड में रितेश और जेनेलिया ने काफी मस्ती की और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए काफी रकम जीती। जेनेलिया और रितेश दोनों ने मिलकर केबीसी के मंच पर कई सवालों के सही जवाब दिए और 25 लाख की राशि जीती। रितेश और जेनेलिया ने इस जीती हुई राशि को कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए दान देने की बात कही, साथ ही इसमें अपनी तरफ से और पैसे जोड़ने का आश्वासन दिया।

KBC 13: रितेश-जेनेलिया से पूछा गया इंस्टाग्राम के आधिकारिक हैंडल से जुड़ा सवाल, ऐसे जीते 25 लाख रुपये

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें