फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान की पेंटिंग देख भावुक हो गईं ये अभिनेत्री, कहा- 'बांद्रा में ही थम गया मेरा दिल'

Sun, 31 Jan 2021 05:42 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कोंकणा सेन शर्मा और इरफान की वॉल पेंटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत एक्टर इरफान खान की वॉल पेटिंग (Mural) की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि ये वॉल पेंटिंग देखकर मैं हैरान रह गई।
विज्ञापन

2 of 5
कोंकणा सेन और इरफान खान - फोटो : social media
दरअसल, कोंकणा सेन हाल ही में बांद्रा में दिवंगत बॉलीवुड स्टार इरफान खान की वॉल पेंटिंग के पास से गुजर रही थीं। यकीनन उनकी पेंटिंग देखने के बाद वह खुद पर काबू नहीं रख पाईं और अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक्टर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। 
विज्ञापन

3 of 5
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : social media
तस्वीर शेयर करने के साथ-साथ उन्होंने बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि, "आज बांद्रा में मेरा दिल थम गया।" अभिनेत्री के इस पोस्ट को देख उनके और इरफान खान के फैंस भावुक हो गए।
 

4 of 5
इरफान खान - फोटो : Instagram
कोंकणा सेन की इस पोस्ट पर फैंस इरफान खान को याद कर रहे हैं और इस वॉल पेंटिंग को बनाने वाले शख्स की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कई लोगों ने दोनों कलाकारों के साथ काम करने वाली फिल्मों का जिक्र किया है। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि इरफान अपनी फिल्मों और अदाकारी के जरिए लोगों के बीच हमेशा जीवित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
life in a metro - फोटो : social media
बता दें कि इरफान खान का पिछले साल 29 अप्रैल को कैंसर की वजह से निधन हो गया था। उनकी याद में बांद्रा में एक पुराने घर की दीवार पर कलाकारों विकास बंसल और रंजीत दहिया द्वारा एक भित्तिचित्र बनाया गया था। कोंकणा ने इरफान के साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें 'तलवार', 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'डेडलाइन' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें