फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के वो एक्टर्स जिन्होंने फ्री में किया काम, फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद नहीं लिए पैसे

Sun, 31 Jan 2021 05:30 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
इन एक्टर्स ने फिल्मों में फ्री में किया काम - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे एक-एक मूवी से कितने पैसे कमाते हैं ये तो आप जानते ही हैं। फिल्म हिट हो गई तब तो करोड़ों की कमाई होती है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत धमाल न मचा पाई हो तब भी स्टार्स कुछ कम नहीं कमाते। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियों के बारे में जिन्होंने कई बार मुफ्त में भी काम किया है। आइए आज बात करते हैं ऐसे स्टार्स के बारे में जिन्होंने फिल्म में काम तो किया लेकिन फीस नहीं ली।
विज्ञापन

2 of 12
Salman Khan - फोटो : Social Media
सबसे पहले नाम आता है भाईजान का। सलमान खान भले ही इतने बड़े सेलेब्रिटी हों, लेकिन अपने दोस्तों को कभी ना नहीं कहते। उन्होंने 'सन ऑफ सरदार', 'तीस मार खां' और 'फग्ली' जैसी फिल्मों में कैमियो रोल प्ले किया था, लेकिन उनके पैसे नहीं लिए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 12
katrina kaif - फोटो : instagram
वहीं कटरीना कैफ ने सुपरहिट गाने 'चिकनी चमेली' में अपने डांस से धमाल मचा दिया था। बहुत कम लोगों को पता है कि कैट ने इसके लिए पैसे नहीं लिए थे। हालांकि निर्देशक ने बाद में इसके लिए उन्हें फरारी उपहार में दिया था। 

4 of 12
amitabh bachchan - फोटो : sony tv twitter
अभिताभ बच्चन को भोजपुरी फिल्मों के लिए एक रोल का ऑफर मिला था। उन्होंने गंगा, गंगोत्री और गंगा देवी जैसी फिल्मों के लिए फीस नहीं ली थी। वहीं संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में एक्टिंग करने के लिए भी उन्होंने पैसे नहीं लिए थे।

 
विज्ञापन

5 of 12
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान ने भूतनाथ रिटर्न्स में अपने रोल के लिए पैसे नहीं लिए थे।
 
विज्ञापन

6 of 12
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Social Media
सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' में अपने डांस से सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया था और इसके लिए एक पैसे भी नहीं लिए।
विज्ञापन

7 of 12
kareena kapoor - फोटो : instagram
वहीं करीना कपूर ने 'बिल्लू' के गाने मर जानी के लिए फीस लेने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्होंने इस गाने पर अपने दोस्त शाहरुख खान के लिए परफॉर्म किया है। वहीं, दबंग 2 में 'फेविकॉल से' गाने पर भी उन्होंने सलमान से दोस्ती के कारण फ्री में डांस किया।
 

8 of 12
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान भी अच्छे दोस्त हैं। इस कारण से उन्होंने भी 'बिल्लू' के एक गाने के लिए फीस लेने से इनकार कर दिया था। 
 

9 of 12
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान ने जिस तरह से मिल्खा सिंह के किरदार को निभाया था और उसमें ढलने के लिए जो मेहनत की थी, वो वाकई प्रशंसा के योग्य है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फरहान अख्तर ने इस रोल के लिए मात्र 11 रुपये की फीस ली थी।
 

10 of 12
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम कपूर ने 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म में अपने केमियो रोल के लिए शगुन के तौर पर महज 11 रुपये लिए थे। 

11 of 12
shahid kapoor - फोटो : instagram
शाहिद कपूर को जब विशाल भारद्वाज ने 'हैदर' फिल्म में अभिनय के लिए चुना तो उन्हें इतनी खुशी हुई कि उन्होंने इसके लिए फीस लेने से मना कर दिया। 
 
विज्ञापन

12 of 12
deepika padukone - फोटो : instagram
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली दीपिका पादुकोण ने शांतिप्रिया के रोल से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए पैसे नहीं लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें