केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘केजीएफ 2’ हिंदी की पहले दिन की नेट कमाई शुरूआती आंकज़ों के हिसाब से 54 करोड़ रुपये रही है। इसके पहले का रिकॉर्ड ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज फिल्म ‘वॉर’ के नाम रहा है जिसने पहले दिन 53.24 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने पहले दिन सारी भारतीय भाषाओं को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। ये कमाई राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की पहले दिन की कमाई के बराबर ही है।