फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Pics: करीना और सैफ के रिसेप्शन में खर्च हुए थे करोड़ों रुपये, नवाब खानदान की बहू ने पहना था 1 करोड़ का आउटफिट

Sat, 16 Oct 2021 03:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Saif, Kareena - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने 16 अक्तूबर 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। आज दोनों की मैरिज एनिवर्सरी है। दोनों की शादी को 9 साल पूरे हो चले हैं। कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर अली खान और जेह अली खान है।

शादी को हुए नौ साल पूरे
शादी के 9 साल बाद भी इस कपल का प्यार वैसा ही है। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है। यह कपल 'सैफीना' के नाम से भी मशहूर है। सैफ और करीना की उम्र में 10 साल का फासला है हालांकि दोनों के रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। शादी के बाद भी दोनों अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं । सैफ की यह दूसरी शादी थी, सैफ इससे पहले एक्ट्रेस अमृता सिंह संग सात फेरे ले चुके थे। चलिए आपको दिखाते हैं दोनों की शादी का वेडिंग एलबम
विज्ञापन

2 of 5
Saif, Kareena - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने शादी से पहले सैफ के सामने एक शर्त भी रखी थी। इस बात की जानकारी करीना ने एक इंटरव्यू में दी थी। उन्होंने कहा था, 'मैंने सैफ को अपना लाइफ पार्टनर इसलिए चुना था क्योंकि मैं एक सेल्फ डिपेंडेंट वुमन की तरह रहना चाहती थी। मैं शादी के बाद भी काम करना चाहती थी और सैफ ने मेरी ये बात मानी थी।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो
करीना कपूर और सैफ अली खान ने पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंचे थे। अपनी शादी में करीना ने वही लहंगा पहना था जो उनकी सास शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। दुल्हन बनीं करीना बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।

4 of 5
करीना कपूर और सैफ अली खान
डिजाइनर ऋतु कुमार ने करीना के शरारा को फिर से डिजाइन किया था। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये थी। इस शरारे के साथ उन्होंने 40 लाख का बेहद खूबसूरत नेकलेस पहना था। तो वहीं सैफ ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो
वहीं रिसेप्शन पर करीना ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस लुक में करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शादी से पहले करीना और सैफ लिव-इन में रहे। फिर 5 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। फिल्म 'टशन' के दौरान करीना की मुलाकात सैफ से हुई। यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। शूटिंग से वक्त निकालकर दोनों साथ में घूमने जाते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें