फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म गदर: तारा-सकीना के किरदार के लिए अमीषा-सनी देओल नहीं थे पहली पसंद, जानिए पहले किसे ऑफर हुआ था रोल?

Sat, 16 Oct 2021 02:24 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
क्या आप जानते हैं कि फिल्म गदर में सनी देओल और अमीषा पटेल मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इन दोनों कलाकारों की जगह मेकर्स ने पहले किसी और को अप्रोच किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और सुपरहिट रही थी।  सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदरः एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। अब सनी देओल ने ऐलान किया है कि ‘गदर’ की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। ‘गदर 2’ का मोशन पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे।

गदर फिल्म के लिए पहले मेकर्स ने गोविंदा और काजोल को अप्रोच किया था। जब बात नहीं बनी, तब जाकर सनी देओल और अमीषा पटेल को कास्ट किया और उन्होंने फिल्म में तारा और सकीना का किरदार निभाया। पहले फिल्म की कहानी लेकर मेकर्स गोविंदा और काजोल के पास गये थे, लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थी।
विज्ञापन

2 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
इस बात का खुलासा अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, मैं फिल्म की कहानी लेकर गोविंदा के पास गया था। उन्हें स्टोरी सुनाई थी और वह स्टोरी सुनकर डर गए। फिल्म इतने बड़े स्केल पर कैसे बन पाएगी उन्हें इस बात को लेकर हैरानी भी थी। फिल्म में पाकिस्तान को भी रिक्रिएट करना था जो कि पहले कभी नहीं हुआ था।
 
विज्ञापन

3 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अनिल शर्मा का कहना था कि गदर फिल्म के लिए वह काजोल के पास भी गये थे। उन्होंने काजोल को भी फिल्म की कहानी सुनाई थी। उनके पास भी इस फिल्म को करने के लिए डेट नहीं थी। उसके बाद इस फिल्म के लिए अमीषा पटेल को अप्रोच किया गया था।  फिल्म में अमीषा पटेल और सनी देओल ने तारा और सकीना के किरदार निभाया जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया और फिल्म हिट हुई।

4 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
गौरतलब है कि देशभक्ती फिल्मों की श्रेणी में गदर टॉप पर आती है। इस फिल्म को अभी भी दर्शक बेहद पसंद के साथ देखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
ऐसे में अब 20 साल बाद एक बार फिर दर्शकों को इस फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार है। दर्शक बेसब्री से गदर 2 का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी यह कंफर्म नहीं है कि इस फिल्म की शूटिंग कब होगी और कब तक गदर 2 रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें